OMG! रामायण की सीता ने पति की गोंद में बैठकर दिए पोज, दीपिका को देखकर हैरान हुए फैंस, कहा – हे राम, माता आपको ऐसे देखा नहीं जाता
Deepika Chikhalia: छोटे पर्दे के मशहूर शो रामायण में सीता का किरदार अदा करने वाली दीपिका चिखलिया (Deepika Chikhalia) किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं. वहीं दीपिका ने 23 नवंबर को शादी की सालगिरह मनाई है. ऐसे में दीपिका ने पति के साथ सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें भी साझा की हैं. जिसे दे
Deepika Chikhalia: छोटे पर्दे के मशहूर शो रामायण में सीता का किरदार अदा करने वाली दीपिका चिखलिया (Deepika Chikhalia) किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं. वहीं दीपिका ने 23 नवंबर को शादी की सालगिरह मनाई है. ऐसे में दीपिका ने पति के साथ सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें भी साझा की हैं. जिसे देखकर फैंस के होश उड़ गए हैं. वहीं दीपिका को पति के क्लोज देखकर कई लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरु कर दिया है.
दीपिका ने शेयर की फोटो
शादी की सालगिरह के मौके पर दीपिका काफी खुश नजर आ रही हैं. इस दौरान दीपिका और उनके पति ने ब्लैक कलर के मैचिंग कपड़े पहने हैं. वहीं फोटो में देखा जा सकता है कि दीपिका पति की गोंद में बैठकर ढेर सारे पोज दे रही हैं. पति के साथ रोमांटिक तस्वीरें शेयर करते हुए दीपिका ने कैप्शन में लिखा कि, ‘हमें खुशियां मुबारक हों. आप मेरी जिंदगी की ताकत हैं. मैं आपको अपने जीवन में पाकर ब्लेस्ड हूं.’ ऐसे में दीपिका को खुश देखकर उनके फैंस भी उन्हें सालगिरह पर बधाई दे रहे हैं. तो वहीं कई लोगों ने उन्हें आड़े हाथों लेना शुरु कर दिया है.
फैंस का रिएक्शन
दीपिका की तस्वीर पर कमेंट करते हुए कई लोगों ने उन्हें ‘मेड फॉर इच अदर’ बताया है. मगर वहीं दीपिका का पति की गोंद में बैठना कुछ लोगों को रास नहीं आया. जिसके चलते लोगों ने उन्हें ट्रोल करना भी शुरु कर दिया है. ऐसे में एक यूजर ने लिखा, “सीता मैया आप ऐसे वीडियो मत डाला करो पूरा देश आपको भगवान मानता है.” तो वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि, “सीता मैया आप सिर्फ मेरे राम जी के साथ वीडियो बनाओ भले ही ये आपके कोई भी हों लेकिन आप मुझे सीता मैया दिखती हो जो राम जी के साथ ही अच्छी लगती हो.” इसी कड़ी में एक यूजर ने कहा, “सीता मैया आपको ये वीडियो सूट नहीं करता. समाज में आपकी छवि सीता मां की है न कि किसी बॉलीवुड हिरोइन की.” यही नहीं कई लोगों ने दीपिका के पति की तुलना रावण से कर दी है. वहीं दीपिका को ट्रोल होता देखकर कई फैंस उनके समर्थन में भी उतर आए हैं.
ये भी पढ़ें – ट्रेलर के बाद बॉबी देओल ने शेयर की BTS फोटो, फैंस ने दिए कई मजेदार रिएक्शन, कहा – स्टेडियम बन जाएगा थिएटर