OMG! सलमान खान से लेकर शाहरुख खान तक, पाकिस्तान में बैन हैं इन बॉलीवुड सितारों की फिल्में, सनी देओल के लिए पाक में है ‘नो एंट्री’
Bollywood Stars movies banned in Pakistan: भारत और पाकिस्तान के रिश्तों में आई खटास किसी से छिपी नहीं है. हालांकि तमाम कड़वाहटों के बीच दोनों देशों की फिल्म इंडस्ट्री में सरहदों का कोई मोल नहीं है. फवाद खान से लेकर माहिरा खान जैसे कई पाकिस्तानी कलाकार भारत में अपने हुनर का जादू ब
Bollywood Stars movies banned in Pakistan: भारत और पाकिस्तान के रिश्तों में आई खटास किसी से छिपी नहीं है. हालांकि तमाम कड़वाहटों के बीच दोनों देशों की फिल्म इंडस्ट्री में सरहदों का कोई मोल नहीं है. फवाद खान से लेकर माहिरा खान जैसे कई पाकिस्तानी कलाकार भारत में अपने हुनर का जादू बिखेर चुके हैं. तो वहीं बॉलीवुड और टॉलीवुड फिल्मों का पाकिस्तान में भी जबरदस्त क्रेज है. हालांकि इसके बावजूद हिन्दी सिनेमा के कुछ एक्टर्स (Bollywood Stars movies Banned in Pakistan) की फिल्में आज भी पाकिस्तान में बैन हैं.
अक्षय कुमार
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की 5 फिल्में पाकिस्तान में बैन हैं. इस फेहरिस्त में अक्की की फिल्म गोल्ड, खिलाड़ी 786, पैडमैन, जॉली एल.एल.बी 2 और बेबी का नाम शामिल है.
शाहरुख खान
बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की भी 5 फिल्मों पर पाकिस्तान ने प्रतिबंध लगा रखा है. शाहरुख खान स्टारर फिल्म रईस भी पाकिस्तान में बैन है. इस फिल्म में शाहरुख के अपोसिट पाकिस्तानी अदाकारा माहिरा खान ने लीड रोल निभाया है. वहीं किंग खान की ब्लॉक बस्टर फिल्म जवान को भी पाक में बैन कर दिया गया है. इसके अलावा कैटरीना कैफ, अनुष्का शर्मा और शाहरुख खान स्टारर फिल्म जब तक है जान पर भी प्रतिबंध लगा है.
सलमान खान
बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान की 8 फिल्में पाकिस्तान में बैन कर दी गई हैं. इस फेहरिस्त में टाइगर फ्रेंचाइजी का नाम भी शामिल है. जी हां, एक था टाइगर और टाइगर जिंदा है को पाकिस्तान में रिलीज नहीं किया गया है. वहीं टाइगर 3 पर भी पाकिस्तान प्रतिबंध लगा सकता है. इसके अलावा फिल्म ट्यूब लाइट और रेस 3 भी पाक में बैन हैं.
आमिर खान
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले आमिर खान की ब्लॉक बस्टर फिल्म दंगल भी पाकिस्तान में रिलीज नहीं हुई है. वहीं आमिर की कुल तीन फिल्मों पर पाक ने प्रतिबंध लगाया है. जिसमें फिल्म नाम शबाना और रंग दे बसंती भी शामिल हैं.
कैटरीना कैफ
बॉलीवुड अदाकारा कैटरीना कैफ की भी 4 फिल्मों पर पाकिस्तान ने बैन लगाया है. इस लिस्ट में सलमान और कैटरीना स्टारर फिल्म एक था टाइगर और टाइगर जिंदा है का नाम टॉप पर है. इसके अलावा कैटरीना और सैफ अली खान की फिल्म फैंटम भी पाक में प्रतिंबधित है. वहीं कैटरीना और शाहरुख स्टारर फिल्म जब तक है जान को भी पाक में बैन किया गया है. वहीं कैटरीना की अपकमिंग फिल्म टाइगर 3 का नाम भी इस लिस्ट में शामिल हो सकता है.
आलिया भट्ट
बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट की फिल्म राजी सहित 4 फिल्में पाकिस्तान में बैन कर दी गई हैं. इसके अलावा फिल्म उड़ता पंजाब को भी पाकिस्तान में हरी झंडी नहीं मिली है.
सनी देओल
बॉलीवुड के एक्शन स्टार सनी देओल की ना सिर्फ फिल्में बल्कि खुद सनी देओल को पाकिस्तान में बैन कर दिया गया है. जी हां, जहां एक तरफ गदर और गदर 2 सहित सनी देओल की 5 फिल्मों पर पाकिस्तान ने प्रतिबंध लगा रखा है. तो वहीं सनी देओल का भी पाकिस्तान में जाना बैन है.
ये भी पढ़ें – रिलीजिंग से पहले खुला टाइगर 3 का सबसे बड़ा सस्पेंस, पठान ही नहीं बल्कि कबीर की भी होगी फिल्म में एंट्री!