OMG! शिल्पा शेट्टी की दिवाली पार्टी में बादशाह ने पकड़ा मृणाल ठाकुर का हाथ, वायरल तस्वीर देखकर बादशाह ने दिया ऐसा रिएक्शन
Badshah: कुछ दिनों पहले शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्र ने दिवाली की पार्टी ऑर्गेनाइज की थी. ऐसे में शाहिद कपूर, कृति सेनन, विद्या बालन और सुनील शेट्टी जैसे कई सितारों ने इस दिवाली बैश में शिरकत की थी. वहीं मशहूर रैपर बादशाह और अभिनेत्री मृणाल ठाकुर भी पार्टी में नजर आए थे.
Badshah: कुछ दिनों पहले शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्र ने दिवाली की पार्टी ऑर्गेनाइज की थी. ऐसे में शाहिद कपूर, कृति सेनन, विद्या बालन और सुनील शेट्टी जैसे कई सितारों ने इस दिवाली बैश में शिरकत की थी. वहीं मशहूर रैपर बादशाह और अभिनेत्री मृणाल ठाकुर भी पार्टी में नजर आए थे. हालांकि इस पार्टी की एक फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है. जिसमें बादशाह (Badshah) और मृणाल हाथों में हाथ डाले दिखाई दे रहे हैं. जिसके बाद से फैंस बादशाह और मृणाल की डेटिंग के कयास लगा रहे हैं.
बादाशाह ने दिया रिएक्शन
सोशल मीडिया पर डेटिंग की खबरों के बाद बादशाह ने भी फैंस को रिएक्शन दिया है. अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर नोट शेयर करते हुए बादशाह ने कहा कि, इंटरनेट को दुखी करने के लिए मैं माफी मांगता हूं. मगर जैसा आप लोग समझ रहे हैं वैसा बिल्कुल नहीं है.
बादशाह ने लिखा, प्यारे इंटरनेट, आपको फिर से दुखी करने के लिए माफी लेकिन जैसा आप सोच रहे हैं वैसा नहीं है. जिसके साथ बादशाह ने हसने वाले इमोजी भी लगाए हैं.
बादशाह और मृणाल ठाकुर की तस्वीर
बता दें कि शिल्पा शेट्टी की दिवाली पार्टी में बादशाह और मृणाल की तस्वीर ने सभी को हैरान कर दिया था. इस पार्टी में दोनों साथ नजर आ रहे थे. ऐसे में दोनों ने ना सिर्फ शिल्पा शेट्टी के साथ खड़े होकर पोज दिया बल्कि एक-दूसरे का हाथ पकड़े घूमते दिखाई दे रहे थे. जिसके बाद से खबरों का बाजार गर्म है. मगर बादशाह के रिएक्शन ने साफ कर दिया है कि ये महज एक अफवाह है. हालांकि मृणाल ठाकुर ने अभी तक इसपर कोई जवाब नहीं दिया है.
ये भी पढ़ें – ऋषि कपूर ने रणबीर को दी थी कैटरीना और दीपिका से शादी करने की इजाजत, मगर बाद में दीपिका को लगाई सरेआम फटकार