OMG! आर्यन खान की वकील सना रईस खान की मुश्किलें बढ़ीं, सलमान खान का शो बिग बॉस है इसकी वजह, जाने पूरा मामला

Sana Raees Khan: सलमान खान के मशहूर शो बिग बॉस 17 को दर्शकों का काफी प्यार मिल रहा है. शो में टीवी से लेकर यूट्यूबर्स और गेमर्स जैसी कई मशहूर हस्तियां शिरकत करते नजर आ रही हैं. वहीं हाई-प्रोफाइल सेलिब्रिटी वकील सना रईस खान भी सलमान के इस शो का हिस्सा हैं. मगर Sana Raees [...]

By Sakshi Pandey · 19/10/2023

Sana Raees Khan: सलमान खान के मशहूर शो बिग बॉस 17 को दर्शकों का काफी प्यार मिल रहा है. शो में टीवी से लेकर यूट्यूबर्स और गेमर्स जैसी कई मशहूर हस्तियां शिरकत करते नजर आ रही हैं. वहीं हाई-प्रोफाइल सेलिब्रिटी वकील सना रईस खान भी सलमान के इस शो का हिस्सा हैं. मगर Sana Raees Khan शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के ड्रग्स केस की वकील रह चुकी हैं. जिसके चलते बिग बॉस का शो सना के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकता है.

बार काउंसिल में दर्ज हुई शिकायत

शो में सना की भागीदारी का विरोध करते हुए वकील आशुतोष दुबे ने आपत्ति दर्ज कराई है. आशुतोष का कहना है कि, सना ने बार काउंसिल द्वारा निर्धारित नियमों का उल्लंघन किया है. जिसके चलते उन्होंने बार काउंसिल ऑफ इंडिया से एक आधिकारिक शिकायत की है. इस बारे में ट्वीटर पर पोस्टर शेयर करते हुए दुबे ने लिखा कि, “मैंने बार काउंसिल ऑफ इंडिया को औपचारिक रूप से सूचित कर दिया है कि वकील सना रईस खान ने रियलिटी शो ‘बिग बॉस 17’ में एक प्रतियोगी के रूप में भाग लिया है. जो बार काउंसिल के नियमों का उल्लंघन है.

बार काउंसिल का नियम

बार काउंसिल ऑफ इंडिया रूल्स के नियम 47 से 52 के अनुसार, अधिवक्ताओं को आय उत्पन्न करने के लिए किसी अन्य रोजगार में संलग्न होने से प्रतिबंधित किया गया है. इसके अतिरिक्त, अधिवक्ता अधिनियम 1961 की धारा 49(1)(c) प्रैक्टिस करने वाले अधिवक्ताओं को अन्य क्षेत्रों में पूर्णकालिक रोजगार करने से प्रतिबंधित करती है.”

सना रईस खान की बिग बॉस में एंट्री

कलर्स टीवी के फेमस शो बिग बॉस सीजन 17 में सना की एंट्री काफी धमाकेदार थी. उन्होंने जिग्ना वोरा के साथ शो में एंट्री की थी. वहीं शो में दोनों की बॉन्डिंग भी जबरदस्त देखने तो मिली. बिग बॉस के घर में घुसने से पहले सना ने सलमान से कई मजेदार बातें भी कीं. हालांकि शो में सना का बर्ताव काफी रिजर्व नजर आया. वो ज्यादातर कंटेस्टेंट से बात नहीं करती हैं. वहीं बिग बॉस के घर में रहने के लिए सना ने मकान नंबर 2 का चुनाव किया है.

बिग बॉस के कंटेस्टेंट

बिग बॉस सीजन 17 के कंटेस्टेंट की बात करें तो अंकिता लोखंडे, विक्की जैन, ऐश्वर्या शर्मा, नील भट्ट, मन्नारा चोपड़ा, ईशा मालविया, सना रईस खान, अनुराग धोबाल, अरुण मशेट्टी, फिरोजा खान, सोनिया बंसल, जिग्ना वोरा, रिंकू धवन, मुनव्वर फारुकी और अभिषेक जैसी लोकप्रिय हस्तियां इस बार शो का हिस्सा बनी हैं. वहीं शुरुआत से ही शो ने दर्शकों का एंटरटेनमेंट करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है.

ये भी पढ़ें – Happy Birthday Sunny Deol: दिल से आज भी देसी हैं गदर के तारा सिंह, बचपन में करते थे ये काम, सुनकर नहीं होगा विश्वास

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full