Arjun Kapoor: सलमान खान की भाभी मलाइका से पहले बहन अर्पिता के बॉयफ्रेंड रह चुके हैं अर्जुन कपूर
Arjun Kapoor: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ने सोमवार को अपना 38वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया है. वहीं अर्जुन कपूर के जन्मदिन पर उनकी गर्लफ्रेंड और बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा भी जमकर ठुकमे लगाती हुई नजर आई हैं. वैसे तो अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा अपने अफेयर को लेकर अ
Arjun Kapoor: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ने सोमवार को अपना 38वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया है. वहीं अर्जुन कपूर के जन्मदिन पर उनकी गर्लफ्रेंड और बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा भी जमकर ठुकमे लगाती हुई नजर आई हैं. वैसे तो अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा अपने अफेयर को लेकर अक्सर सूर्खियों में रहते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि सलमान खान की भाभी रहीं मलाइका से पहले अर्जुन सलमान की छोटी बहन अर्पिता को डेट कर चुके हैं.
जी हां, बी-टाउन की इस लव स्टोरी की भनक बहुत कम लोगों को ही है. अर्पिता खान को डेट करते-करते अर्जुन कपूर का दिल सलमान की भाभी मलाइका अरोड़ा पर आ गया था. जिसके बाद ना सिर्फ मलाइका और अरबाज खान का तलाक हो गया बल्कि खान परिवार और कपूर फैमिली के रिश्तों में दरार आ गई.
इस लव स्टोरी की शुरुआत साल 2007 में हुई थी. उस दौरान सलमान खान फिल्म ‘सलाम-ए-इश्क’ की शूटिंग कर रहे थे. वहीं अर्जुन कपूर भी फिल्म में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम कर रहे थे. हालांकि अपने मोटापे के कारण अर्जुन एक्टिंग की बजाए डायरेक्टर बनना चाहते थे. ऐसे में शूटिंग के समय सलमान ने अर्जुन को एडवाइस देते हुए कहा कि, अगर वो फिट हो जाएं तो एक बेहतरीन एक्टर बन सकते हैं.
बस फिर क्या था. अर्जुन कपूर ने सलमान को अपना आइडियल बना लिया और वजन कम करना शुरु कर दिया. 2009 में फिल्म ‘वॉन्टेड’ की शूटिंग के दौरान अर्जुन कपूर पूरा टाइम सलमान के साथ सेट पर रहते थे. ऐसे में सलमान ने ना सिर्फ अर्जुन को एक्टिंग की ट्रेनिंग दी बल्कि उन्हें ढेर सारे फिटनेस टिप्स भी दिए.
ये भी पढ़ें – Sara Ali Khan: सारा की शादी पर मां अमृता सिंह का रिएक्शन, कहा- ‘मेरी तरह की शादी तो लगा दूंगी थप्पड़’
इसी बीच अर्जुन कपूर का सलमान खान के घर आना-जाना आम हो गया और कुछ ही दिनों में अर्जुन सलमान की बहन अर्पिता के साथ रिलेशनशिप में आ गए. अर्पिता अपनी सारी फीलिंग्स भाभी मलाइका अरोड़ा से शेयर करती थीं. वहीं अर्पिता ने अर्जुन और अपने रिश्ते के बारे में भी मलाइका को बताया. मगर अर्पिता से मुलाकातों के बीच अर्जुन कपूर का दिल सलमान की भाभी मलाइका अरोड़ा पर आ गया.
हालांकि जब खान फैमिली को इसकी भनक लगी. तो सलमान और अर्जुन के रिश्ते भी बिगड़ने लगे. वहीं बहन अर्पिता का दिल तोड़ने और धोखा देने के लिए सलमान ने अर्जुन को कभी माफ नहीं किया. यही नहीं, अर्जुन और मलाइका की लव स्टोरी के कारण सलमान खान के भाई अरबाज की शादीशुदा जिंदगी में भी तूफान आ गया. नतीजतन 2017 में अरबाज और मलाइका का तलाक हो गया. जिसके बाद अर्जुन कपूर के जन्मदिन पर ही मलाइका अरोड़ा ने अपने रिश्ते को भी ऑफिशियल कर दिया था.
गौरतलब है कि, सलमान खान ने ही अर्जुन कपूर को बॉलीवुड में लॉन्च किया था. वहीं पर्दे पर डेब्यू करने के बाद अर्जुन कपूर अपनी कामयाबी का क्रेडिट अक्सर भाई जान को ही दिया करते थे. मगर अब अर्जुन सलमान को फूटी आंख भी नहीं सुहाते हैं और कहीं ना कहीं सलमान अर्जुन को आज भी माफ नहीं कर पाये हैं.