Ind vs Nwz: न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार पारी खेलने पर अनुष्का शर्मा ने की विराट कोहली की तारीफ, विराट को बताया ‘Stormchaser’
Anushka Sharma: ICC वनडे वर्ल्डकप 2023 में रविवार का मैच काफी रोमांचक था. इस दौरान जहां भारत ने न्यूजीलैंड की टीम को 4 विकेट से शिकस्त दे दी. तो वहीं विराट कोहली की शानदार पारी ने मैच का मजा दोगुना कर दिया. ऐसे में विराट की पत्नी अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) भी खुद को पति [...]
Anushka Sharma: ICC वनडे वर्ल्डकप 2023 में रविवार का मैच काफी रोमांचक था. इस दौरान जहां भारत ने न्यूजीलैंड की टीम को 4 विकेट से शिकस्त दे दी. तो वहीं विराट कोहली की शानदार पारी ने मैच का मजा दोगुना कर दिया. ऐसे में विराट की पत्नी अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) भी खुद को पति की तारीफ करने से नहीं रोक पाई. बेशक अनुष्का मैच में मौजूद नहीं थी. मगर विराट की बल्लेबाजी देखने के बाद अनुष्का ने बेहद खास अंदाज में विराट की प्रशंसा की है.
अनुष्का ने शेयर की स्टोरी
रविवार के मैच में विराट की शानदार पारी देखने के बाद अनुष्का शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्टोरी शेयर की. जिसमें पिच पर खड़े विराट कोहली की झलक देखी जा सकती है. वहीं इस स्टोरी के कैप्शन में अनुष्का ने लिखा – मुझे तुम पर हमेशा गर्व है…स्टॉर्मचेजर यानी तुम तूफान का पीछा करते हो. जिसके साथ अनुष्का ने दिल वाला इमोजी भी लगाया था.
विराट की पारी
भारत बनाम न्यूजीलैंड के मैच में विराट कोहली ने 95 रनों का बेहतरीन स्कोर बनाया था. 104 गेंदों में 95 रन बनाते हुए विराट ने 8 चौके और 2 छक्के जड़े थे. हालांकि 47वें ओवर में ग्लेन फिलिप्स की बॉल पर विराट छक्का लगाकर अपनी शतकीय पारी पूरी करने की जद्दोजहद कर रहे थे. तभी बाउंड्री पर खड़े मैट हेनरी ने तपाक से कैच लपक कर विराट को आउट कर दिया. विराट बेशक शतक से चूक गए मगर इस मैच में विराट की पारी ने दर्शकों का दिल जीत लिया.
मैच में टूटा 20 साल का रिकॉर्ड
न्यूजीलैंड की टीम के 4 विकेट से हराकर भारत ने 20 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. रविवार के मैच में जहां न्यूजीलैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवरों में 10 विकेट गवां कर 273 रनों का लक्ष्य दिया था. तो वहीं भारतीय टीम ने 48 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर न्यूजीलैंड को शिकस्त दे दी. मगर क्या आप जानते हैं कि इससे पहले लगातार 20 सालों से ICC मैच में न्यूजीलैंड की टीम हमेशा जीतती रही है. ऐसे में 20 साल बाद भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर एतिहासिक पारी खेली है.
ये भी पढ़ें – सलमान खान ने कंगना रनौत के साथ किया फ्लर्ट, सलमान का सवाल सुनकर शर्मा गई कंगना, कहा – ‘आपके जैसा हैंडसम..’