Anurag Kashyap ने Shah Rukh Khan संग काम करने से किया मना! कहा- ‘उनके साथ कोई काम नहीं…’

Anurag kashyap on Shah Rukh Khan: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान इन दिनों अपनी फिल्म ‘पठान' को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। हर तरफ उनकी फिल्म की ही चर्चा है। इस बीच फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप ने शाहरुख को लेकर एक बड़ा बयना दिया है। दरअसल, अनुराग अपनी फिल्म ‘ऑलमोस्ट प्यार विद डीज

By Team Khana Talkies · 4/2/2023

Anurag kashyap on Shah Rukh Khan: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान इन दिनों अपनी फिल्म ‘पठान’ को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। हर तरफ उनकी फिल्म की ही चर्चा है। इस बीच फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप ने शाहरुख को लेकर एक बड़ा बयना दिया है। दरअसल, अनुराग अपनी फिल्म ‘ऑलमोस्ट प्यार विद डीजे मोहब्बत’ के प्रोमोशन में बिजी हैं, जिसका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह शाहरुख खान के बारे में बात करते नजर आ रहे हैं। Read this also: Kiara advani-Sidharth Malhotra की शादी की तैयारियां हुई शुरू, जैसलमेर के लिए रवाना हुईं एक्ट्रेस

Shah Rukh Khan संग फिल्म करने पर अनुराग ने किया मना!

दरअसल, एक इंटरव्यू के दौरान जब अनुराग कश्यप से यह पूछा गया कि क्या आप शाहरुख खान के साथ कोई फिल्म प्लान कर रहे हैं? तो इसके जवाब में अनुराग ने कहा, ”शाहरुख के साथ कोई आदमी फिल्म प्लान नहीं कर सकता है। शाहरुख आपके साथ फिल्म प्लान करते हैं। मेरे पास 50 स्क्रिप्ट्स हैं, लेकिन उनका स्टेट ऑफ माइंड भी होना चाहिए उस समय करने का और उनके साथ जो जिम्मेदारी आता है वो मैं नहीं उठा सकता हूं।” Read this also: Priyanka Chopra ने बेटी मालती और पति निक संग एंजॉय किया ‘स्नो डे’, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें

अब किसी बड़े स्टार के साथ काम नहीं करेंगे Anurag Kashyap

अनुराग से जब इंटरव्यू में आगे पूछा गया कि शाहरुख के साथ फिल्म करने में क्या जिम्मेदारी है? तो उन्होंने जवाब दिया, ”मैं ऐसा भुगत चुका हूं। एक स्टार का मजबूत फैन बेस होता है, जिसे केटर करना जरूरी है। आपको उनका ध्यान रखना होता है। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं, तो फैन आपसे उखड़ जाते हैं। ‘बॉम्बे वेल्वेट’ में भी यही हुआ था। रणबीर की इमेज रोमांटिक हीरो के तौर पर थी, लेकिन जब उन्होंने ‘बॉम्बे वेल्वेट’ की तो रणवीर के फैंस को लगा कि मैंने उनका करियर बर्बाद कर दिया।” Read this also: Rakhi Sawant ने पति Adil Khan Durrani पर लगाए ये गंभीर आरोप, कहा- ‘आदिल मुझे…’

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full