OMG! सारा अली खान की मां बनेंगी करीना कपूर खान? दीपिका को लेकर आलिया ने दिया शॉकिंग बयान, कहा – ‘वो मेरी कॉम्पटीशन नहीं…’

KWK 8: छोटे पर्दे का मशहूर शो कॉफी विद करण सीजन 8 (KWK 8) का अपकमिंग एपिसोड काफी चर्चा में है. इस एपिसोड में बॉलीवुड की दो हसीन अदाकाराएं शिरकत करने वाली हैं. करीना कपूर खान और आलिया भट्ट की एंट्री से शो में चार चांद लग जाएंगे. हालांकि शो के दौरान करीना और आलिया [...]

By Sakshi Pandey · 16/11/2023

KWK 8: छोटे पर्दे का मशहूर शो कॉफी विद करण सीजन 8 (KWK 8) का अपकमिंग एपिसोड काफी चर्चा में है. इस एपिसोड में बॉलीवुड की दो हसीन अदाकाराएं शिरकत करने वाली हैं. करीना कपूर खान और आलिया भट्ट की एंट्री से शो में चार चांद लग जाएंगे. हालांकि शो के दौरान करीना और आलिया ने कई मजेदार सवालों के जवाब दिए हैं.

आलिया ने दिया दीपिका पर बयान

शो के रैपिड फायर राउंड में होस्ट करण जौहर ने आलिया भट्ट से पूछा कि क्या वो दीपिका पादुकोण को अपना कॉम्पटीशन मानती हैं. तो आलिया का जवाब था बिल्कुल नहीं. आलिया ने कहा, बिल्कुल भी नहीं. और ऐसा क्यों होना चाहिए. वो मेरी सीनियर हैं. हमारे बीच में कोई कॉम्पटीशन नहीं है.

करीना कपूर बनेंगी सारा की मां?

शो के दौरान करण जौहर ने करीना ने करीना कपूर खान से पूछा कि, अगर किसी फिल्म में आपको सारा अली खान की मां बनने का रोल मिले तो क्या आप हां करेंगी? जिसके जवाब में करीना ने कहा, मुझे लगता है मैं एक एक्टर हूं और मैं हर उम्र का किरदार निभा सकती हूं. तो कुछ कहा नहीं जा सकता. अगर वो रोल अच्छा हुआ तो जरुर करुंगी.

शो का अपकमिंग एपिसोड

कॉफी विद करण सीजन 8 के अपकमिंग एपिसोड में करीना और आलिया के अलावा रानी मुखर्जी, अजय देवगन, काजोल और रोहित शेट्टी जैसे बी-टाउन के कई सितारे शिरकत करते नजर आएंगे.

ये भी पढ़ें – सेमीफाइनल के बाद फैंस ने की अमिताभ बच्चन से ये अटपटी अपील, अब वर्ल्डकप का फाइनल नहीं देखेंगे बिग बी! जाने क्या है वजह

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full