Alia Bhatt: आलिया भट्ट ने मुंबई में खरीदा 37.80 करोड़ का लक्जरी अपार्टमेंट, बहन शाहीन को गिफ्ट किए 7.68 करोड़ के दो फ्लैट
Alia Bhatt: आलिया भट्ट को बी-टाउन की टॉप एक्ट्रेसेस में गिना जाता है. काफी कम समय में बॉक्स ऑफिस पर कई सुपहिट फिल्में देने वाली आलिया (Alia Bhatt) की फैन फॉलोइंग भी काफी ज्यादा है. आलिया स्टारर हाईवे, उड़ता पंजाब, गंगुबाई काठियावाड़ी और हम्प्टी शर्मा की दुलहनिया जैसी कई फिल्में प
Alia Bhatt: आलिया भट्ट को बी-टाउन की टॉप एक्ट्रेसेस में गिना जाता है. काफी कम समय में बॉक्स ऑफिस पर कई सुपहिट फिल्में देने वाली आलिया (Alia Bhatt) की फैन फॉलोइंग भी काफी ज्यादा है. आलिया स्टारर हाईवे, उड़ता पंजाब, गंगुबाई काठियावाड़ी और हम्प्टी शर्मा की दुलहनिया जैसी कई फिल्में पर्दे की बड़ी हिट साबित हुई हैं. वही, रणबीर कपूर से शादी करने के बाद आलिया अपनी पर्सनल लाइफ को परफेक्टली मैनेज कर रही हैं.
वहीं अपनी नेट वर्थ को बढ़ाने के लिए हाल ही में आलिया ने कई प्रॉपर्टीज में भी पैसे इनवेस्ट किए हैं. इसी कड़ी में आलिया भट्ट ने मुंबई के पौश एरिया में एक लक्जरी फ्लैट खरीदा है. साथ ही आलिया ने दो फ्लैट अपनी बहन शाहीन भट्ट को भी तोहफे में दिए हैं.
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आलिया भट्ट ने इस महीने कई प्रॉपर्टीज में पैसे निवेश किए हैं. आलिया के प्रोडक्शन हाउस इटरनर सनशाइन प्रोडक्शन ने हाल ही में मुंबई के बांद्रा में 37 करोड़ 80 लाख का अपार्टमेंट खरीदा है. ये अपार्टमेंट मुंबई के बांद्रा में स्थित पाली हिल्स में मौजूद है. वहीं अपार्टमेंट की कीमत 1.51 लाख रुपए एरिया के हिसाब से है. जिसके मुताबित आलिया ने 37.80 करोड़ रुपए में कुल 2500 स्क्वायर फीट घर खरीदा है. वहीं आलिया ने पाली हिल्स में मौजूद इस अपार्टमेंट की स्टैंप ड्यूटी पर भी 2.26 करोड़ रुपए दिए हैं.
ये भी पढें – Parineeti Chopra: एयरपोर्ट पर राघव संग शादी की बात सुनकर शर्मायी परिणीति, कहा – “पागल हो गए हो तुम सब”
इसके अलावा आलिया भट्ट ने मुंबई के जुहू में स्थित गिगि अपार्टमेंट में भी 7.68 करोड़ के दो फ्लैट खरीदे हैं. इस फ्लैट्स को आलिया ने अपनी बहन शाहीन भट्ट गिफ्ट में दे दिया है. आलिया के वर्कफ्रंट की बात करें तो, आखिरी बार आलिया को पति रणबीर कपूर के साथ अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र में देखा गया था.
वहीं आलिया जल्दी ही करण जौहर की अपकमिंग फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में रणवीर सिंह के साथ नजर आएंगी. इस फिल्म में धर्मेंद्र, शबाना आजमी और जया बच्चन भी अहम भूमिका निभाएंगे. इसक अलावा आलिया फरहान अख्तर की मच अवेटेड फिल्म ‘जी ले जरा’ में प्रियंका चौपड़ा और कैटरीना कैफ के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी. वहीं फिल्म ‘हर्ट ऑफ स्टोन’ से आलिया हॉलीवुड में भी डेब्यू करने जा रही हैं.