Akshay Kumar की पहली एक्ट्रेस इस फिल्म से करेंगी बड़े पर्दे पर वापसी, 28 सालों से इंडस्ट्री से थीं दूर
Bollywood News: भारत की स्वर कोकिल यानी सरोजिनी नायडू पर बॉलीवुड बायोपिक बनाने जा रहा है। सरोजिनी नायडू के किरदार को पर्दे पर दो अभिनेत्रियां निभाने जा रही हैं। इस फिल्म में सोनल मोंटेरो युवा सरोजिनी नायडू और शांति प्रिया 35 से 70 साल तक की आयु की सरोजिनी नायडू की भूमिका निभाने व
Bollywood News: भारत की स्वर कोकिल यानी सरोजिनी नायडू पर बॉलीवुड बायोपिक बनाने जा रहा है। सरोजिनी नायडू के किरदार को पर्दे पर दो अभिनेत्रियां निभाने जा रही हैं। इस फिल्म में सोनल मोंटेरो युवा सरोजिनी नायडू और शांति प्रिया 35 से 70 साल तक की आयु की सरोजिनी नायडू की भूमिका निभाने वाली हैं। बता दें कि शांति प्रिया इस फिल्म से 28 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं। Also Read: Kartik Aaryan की ‘शहजादा’ से सामने आया बड़ा अपडेट, रिलीज हुआ नया पोस्टर
शांतिप्रिया की पहली पैन इंडिया फिल्म
साउथ सिनेमा से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी एक्टिंग और खूबसूरती से लाखों लोगों का दिल जीतने वाली शांतिप्रिया 90 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस हैं। हालांकि, शांतिप्रिया की यह पहली पैन इंडिया फिल्म होगी, जिसमें वह सरोजिनी नायडू का किरदार निभाने वाली हैं। इस फिल्म को हिंदी के अलावा, तमिल-तेलुगू और कन्नड़ भाषा में भी रिलीज किया जाएगा। Also Read: Bigg Boss 16: प्रियंका चौधरी ही जीतेंगी ‘बिग बॉस 16’? ग्रैंड फिनाले से पहले ही लीक हुई तस्वीर
अक्षय कुमार की फिल्म की पहली हिरोइन
बता दें कि शांतिप्रिया वही एक्ट्रेस है, जिन्होंने बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार के साथ अपनी पहली फिल्म ‘सौगंध’ की थी। शांतिप्रिया ने अपने करियर में कई शानदार फिल्म दी हैं। हालांकि, उनकी निजी जिंदगी बेहद मुश्किलों भरी रही हैं। साल 1999 में एक्टर सिद्धार्थ रे से शादी करने के बाद साल 2004 में सिद्धार्थ का निधन हो गया था, उस समय शांति केवल 35 साल की थीं। शांति के 2 बच्चे हैं। Also Read: Sidharth Malhotra Kiara Advani ने बसाया अपना नया आशियाना, वीडियो आया सामने