टाइगर 3 के बाद बड़े पर्दे पर होगा Tiger vs Pathan, सलमान खान ने दिया संकेत, बताया Tiger 3 का सबसे मुश्किल और मजेदार सीन

Tiger 3: बॉक्स ऑफिस की मोस्ट अवेटेड फिल्म टाइगर 3 (Tiger 3) की रिलीजिंग को महज 2 दिन बचे हैं. ऐसे में टाइगर की दहाड़ सुनने के लिए फैंस अभी से बेताब हैं. फिल्म का ट्रेलर देखने के बाद फैंस की उम्मीदें बढ़ गई हैं. तो वहीं फिल्म के गाने लेके प्रभु का नाम सुनने [...]

By Sakshi Pandey · 10/11/2023

Tiger 3: बॉक्स ऑफिस की मोस्ट अवेटेड फिल्म टाइगर 3 (Tiger 3) की रिलीजिंग को महज 2 दिन बचे हैं. ऐसे में टाइगर की दहाड़ सुनने के लिए फैंस अभी से बेताब हैं. फिल्म का ट्रेलर देखने के बाद फैंस की उम्मीदें बढ़ गई हैं. तो वहीं फिल्म के गाने लेके प्रभु का नाम सुनने के बाद दर्शक झूठ उठे हैं. जाहिर है टाइगर और जोया की जोड़ी सिल्वर स्क्रीन पर धमाल मचाने वाली है. हालांकि फिल्म रिलीज होने से पहले सलमान खान ने फैंस के साथ कई दिलचस्प बातें शेयर की है.

टाइगर 3 का सबसे मुश्किल पार्ट

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान जब सलमान खान ने टाइगर 3 के सबसे मुश्किल पार्ट के बारे में पूछा गया. तो सलमान ने बाइक चेजिंग सीन को सबसे डिफिकल्ट करार दिया है. सलमान ने कहा, मेरे हिसाब से बाइक चेजिंग सीन काफी मुश्किल था. इसे शूट करने के लिए बड़े ब्लॉक और बेहतरीन प्लानिंग की जरुरत थी. वहीं सलमान और मनीष शर्मा की साझेदारी से इस सीन को पूरा किया गया. जोकि उनकी उम्मीदों पर पूरी तरह से खरा उतरा है.

फिल्म का सबसे फनी हिस्सा

इसी इंटरव्यू के समय सलमान ने पूछा गया कि, शूटिंग का सबसे मजेदार हिस्सा कौन सा था. तो इसके जवाब में दबंग खान ने कहा, तुर्की के कप्पाडोसिया में लेके प्रभु का नाम गाना शूट करने में सबसे ज्यादा मजा आया था. इस दौरान हमें सेट पर जमकर मस्ती की थी. वहीं लोगों को भी ये गाना काफी पसंद आया.

टाइगर वर्सेज पठान

ऐसे में सलमान खान ने एक नया खुलासा करके सभी को चौंका दिया है. दरअसल एक था टाइगर, टाइगर जिंदा है, वॉर और पठान के बाद टाइगर 3 YRF स्पाई यूनिवर्स की पाचवीं फिल्म है. ऐसे में जहां पठान में टाइगर की एंट्री देखने को मिली थी. तो वहीं टाइगर 3 में पठान की भी धमाकेदार एंट्री होने वाली है. हालांकि इसी बीच सलमान ने टाइगर वर्सेज पठान के आने का संकेत दे दिया है.

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, YRF स्पाई यूनिवर्स के निर्माता आदित्य चोपड़ा टाइगर 3 के बाद टाइगर वर्सेज पठान पर काम शुरु करेंगे. जिसमें टाइगर और पठान पूरी फिल्म में साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे. ऐसे में सलमान और शाहरुख को एक साथ सिल्वर स्क्रीन पर एक्शन सीन करते देखना किसी बड़े रोमांच से कम नहीं होगा.

सलमान ने दिया संकेत

टाइगर वर्सेज पठान के बारे में जब सलमान खान से सवाल पूछा कि ये फिल्म कब बनेगी. तो इसके जवाब में सलमान ने कहा, टाइगर इसके लिए हमेशा तैयार है. तो जब कभी चीजें पक्की हो जाएंगी. मैं हाजिर हो जाऊंगा. सलमान का ये जवाब सुनने के बाद फैंस भी सुपर एक्साइटेड नजर आ रहे हैं.

बता दें कि, टाइगर 3 दिवाली के दिन रविवार को 12 नवंबर की सुबह 7 बजे सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी.

ये भी पढ़ें – OMG! बच्चों को क्रिकेट से दूर रखना चाहते हैं विराट कोहली, कहा – ‘बच्चों पर नहीं पड़ने दूंगा क्रिकेट का साया’

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full