उर्फी जावेद से मिलीं जीनत अमान, घूरती रह गईं अजीबोगरीब कपड़े, VIDEO वायरल

बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा जीनत अमान (Zeenat Aman) भले ही फिल्मों से दूर हैं, लेकिन वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। जीनत अक्सर ही अपनी पुरानी फ़िल्मी यादों का पिटारा खोलकर मजेदार बातों से फैंस को रूबरू कराती हैं। लेकिन इस बार जीनत किसी और कारण से सखियों में छा गई हैं। इस [.

By Aayushi Sharma · 6/5/2023

बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा जीनत अमान (Zeenat Aman) भले ही फिल्मों से दूर हैं, लेकिन वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। जीनत अक्सर ही अपनी पुरानी फ़िल्मी यादों का पिटारा खोलकर मजेदार बातों से फैंस को रूबरू कराती हैं। लेकिन इस बार जीनत किसी और कारण से सखियों में छा गई हैं। इस दिग्गज अदाकार के सुर्ख़ियों में छाने की वजह है मॉडल उर्फी जावेद (Urfi Javed)।

दरअसल, हाल ही में जीनत अमान दिल्ली में फैशन डिजाइनर अमित अग्रवाल के नए स्टोर के शुभारंभ में पहुंची थीं। इस खास अवसर पर कई मशहूर हस्तियां शामिल हुईं। इन्हीं हस्तियों में से एक थी उर्फी जावेद। इस इवेंट में जब जीनत अमान उर्फी जावेद से टकराई तो उनका रिएक्शन काफी मजेदार था। इसका वीडियो भी हाल ही में सोशल मीडिया पर सामने आया है, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है।

इस वीडियो को इंस्टाग्राम अकाउंट डाइट सब्या द्वारा शेयर किया गया है। वीडियो में आप देख सकते हैं उर्फी जीनत से लगातार कुछ कह रही हैं और जीनत अमान चुपचाप उर्फी की बातें सुन रही हैं और साथ ही उनकी ड्रेस को भी ध्यान से देख रही हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद इस वीडियो पर लोगों की कई तरह की प्रतिक्रिया सामने आई है।

एक इंस्टाग्राम यूजर ने कमेंट किया, “जीनत ने इसके लिए साइन अप नहीं किया…” दूसरे ने कहा, “जीनत वापस जा रही हैं और अपने बच्चों से उर्फी के बारे में पूछेंगी।” एक और यूजर ने ये भी लिखा, “उर्फी जावेद – ‘मैं आपको बता रहा हूं कि मेरे कपड़ों की प्रेरणा राम तेरी गंगा मैली (जीनत की 1985 की फिल्म)’ से है।” ज्यादातर लोगों ने उर्फी और जीनत के इस वीडियो का जमकर मजाक उड़ाया।

बता दें उर्फी जावेद अपने बेढंगे पहनावे को लेकर अक्सर सुर्ख़ियों में बनी रहती हैं। वह ऐसी-ऐसी ड्रेस पहनती हैं, जिसे देख हैरानी होती है। कई बार तो उर्फी को अपने ड्रेसिंग सेन्स के कारण ट्रोल भी होना पड़ा है। हालांकि, उन्हें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है।

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full