‘दुनिया तुझ पर थूकेगी…’, एमएस धोनी और कपिल देव के बारे में ये क्या बोल गए युवराज सिंह के पिता
युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह ने एमएस धोनी और कपिल देव को लेकर बात की. उन्होंने कहा कि धोनी ने युवराज का करियर बर्बाद कर दिया. Yuvraj Singh's father's allegations on MS Dhoni: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह (Yuvraj Singh) के पिता योगराज सिंह (Yograj Singh) ने
युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह ने एमएस धोनी और कपिल देव को लेकर बात की. उन्होंने कहा कि धोनी ने युवराज का करियर बर्बाद कर दिया.
Yuvraj Singh’s father’s allegations on MS Dhoni: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह (Yuvraj Singh) के पिता योगराज सिंह (Yograj Singh) ने एमएस धोनी (MS Dhoni) और कपिल देव (Kapil Dev) को जमकर खरी खोटी सुनाई. उन्होंने दोनों ही दिग्गजों पर जमकर गुस्सा निकाला. योगराज सिंह ने कहा कि वह एमएस धोनी को कभी माफ नहीं करेंगे. इसके अलावा योगराज सिंह ने भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज कप्तान कपिल देव के बारे में भी उल्टा-सीधा कहा.
ऐसा पहली बार नहीं है कि जब योगराज सिंह ने एमएस धोनी को लेकर कुछ उल्टा-सीधा कहा हो. इससे पहले भी उन्हें कई मौकों पर एमएस धोनी पर निशाना साधते हुए देखा जा चुका है.
जी स्विच को दिए अपने एक हालिया इंटरव्यू में योगराज सिंह ने कहा, “एमएस धोनी को कभी माफ नहीं करूंगा. उन्हें आईने में अपनी शक्ल देखनी चाहिए. वह बहुत बड़े क्रिकेटर हैं, मैं उसका सम्मान करता हैं, लेकिन उसने जो मेरे बेटे के साथ किया है, वो सामने आ रहा है. इसे जिंदगी में कभी माफ नहीं किया जा सकता है. मैंने जिंदगी में कभी 2 काम नहीं किए, जिन्होंने मेरा बुरा किया उन्हें माफ नहीं किया और दूसरी बात उन्हें कभी गले से नहीं लगाया, फिर चाहें वो मेरे घर वाले या बच्चे क्यों न हों.”
Yograj Singh about Ms dhoni and Kapil dev in his latest interview. pic.twitter.com/aLBS1PAzZ7
— mufaddla parody (@mufaddl_parody) September 1, 2024
बेटे युवराज सिंह को लेकर कहा, “उस आदमी (एमएस धोनी) ने मेरे बेटे की जिंदगी बर्बाद कर दी, जो पांच साल और खेल सकता था. मैं चुनौती देता हूं कि युवराज सिंह जैसा बेटा पैदा करें. यहां तक गौतम गंभीर और वीरेंद्र सहवाग ने भी कहा है कि युवराज सिंह जैसा कोई दूसरा नहीं होगा. कैंसर के बावजूद भी देश के लिए वर्ल्ड कप जीता. इसके लिए उन्हें भारत रत्न का सम्मान मिलना चाहिए.”
इसके अलावा कपिल देव पर बात करते हुए उन्होंने कहा, “महान कप्तान कपिल देव को मैंने बोला कि वो हाल करके छोड़ूंगा कि दुनिया तुझ पर थूकेगी. आज युवराज सिंह के पास 13 ट्रॉफी हैं और तेरे पास सिर्फ 1 ही है. बात खत्म.”