युवराज सिंह दिल्ली कैपिटल्स के कोच बन सकते हैं: IPL फ्रेंचाइजी ने पोंटिंग का साथ छोड़ा, दावा- युवी से बातजीत जारी

भारत के पूर्व स्टार ऑलराउंडर युवराज सिंह की इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में 5 साल बाद वापसी हो सकती है। लेकिन, उनका रोल बदलेगा। वे दिल्ली कैपिटल्स के कोच बनाए जा सकते हैं। Yuvraj Singh As Delhi Capitals head Coach: स्पोर्ट्स स्टार ने सूत्रों के हवाले से दावा किया है कि दिल्ली की फ्

By Shaikh Almina · 25/8/2024

भारत के पूर्व स्टार ऑलराउंडर युवराज सिंह की इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में 5 साल बाद वापसी हो सकती है। लेकिन, उनका रोल बदलेगा। वे दिल्ली कैपिटल्स के कोच बनाए जा सकते हैं।

Yuvraj Singh As Delhi Capitals head Coach: स्पोर्ट्स स्टार ने सूत्रों के हवाले से दावा किया है कि दिल्ली की फ्रेंचाइजी ने युवराज से कोच बनने के लिए संपर्क किया है। फिलहाल, बातचीत जारी है। कोच की पोस्ट छोड़ने वाले रिकी पोंटिंग ने भी इस बात के संकेत दिए थे। उन्होंने कहा था कि फ्रेंचाइजी मुख्य कोच की भूमिका के लिए किसी पूर्व भारतीय क्रिकेटर की तलाश कर रही है।

GT के कोच बनने की भी अटकलें थीं

पिछले महीने युवराज के गुजरात टाइटंस का कोच बनने की खबरें आई थी। इस मामले में ताजा जानकारी है कि नेहरा गुजरात के हेड कोच बने रह सकते हैं। गुजरात की टीम बैटिंग कोच गैरी कस्टर्न की जगह किसी भारतीय कोच तलाश रही है। कस्टर्न गुजरात की टीम को छोड़कर पाकिस्तान की नेशनल टीम के कोच बन गए हैं।

रिकी पोंटिंग ने पिछले महीने छोड़ा था पद

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग ने पिछले महीने दिल्ली कैपिटल्स के हेड कोच का पद छोड़ दिया था। वे पिछले 7 सीजन से दिल्ली कैपिटल्स से जुड़े थे। दिल्ली की टीम पिछले तीन सीजन से प्लेऑफ में जगह बनाने में नाकाम रही है।

युवी का डेब्यू असाइनमेंट, 2019 में संन्यास लिया था

यदि युवराज सिंह दिल्ली के कोच बन जाते हैं, तो यह उनका बतौर कोच डेब्यू असाइनमेंट होगा। युवी ने 2008 से 2019 तक IPL खेला था। 2019 के अपने आखिरी सीजन में वे मुंबई इंडियंस का हिस्सा थे। इस सीजन में MI ने CSK को हराते हुए चौथा टाइटल जीता था। युवी 12 साल के IPL करियर में पंजाब किंग्स, पुणे वॉरियर्स इंडिया, दिल्ली कैपिटल्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद का हिस्सा रहे हैं।

युवराज कैंसर के इलाज के कारण 2012 के सीजन में IPL का हिस्सा नहीं रहे हैं।

भारत को 2 वर्ल्ड कप जिताए, 2011 में प्लेयर ऑफ द सीरीज रहे

युवराज सिंह ने 2007 में टी-20 और 2011 वनडे वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा रहे। वे 2011 में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट भी बने। युवराज ने 40 टेस्ट, 304 वनडे और 58 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। उनके नाम 11 हजार से ज्यादा इंटरनेशनल रन हैं।

सौरव गांगुली के भी नाम की चर्चा

युवराज से पहले दिल्ली कैपिटल्स फ्रैंचाइजी के क्रिकेट निदेशक सौरव गांगुली को टीम के हेड कोच बनाए जाने की अटकलें चल रही थी। भारत के पूर्व कप्तान ने इस भूमिका को निभाने की इच्छा भी व्यक्त की थी। गांगुली दिल्ली कैपिटल्स की सहयोगी फ्रैंचाइजी ILT20 की टीम दुबई कैपिटल्स और SA-T20 लीग की टीम प्रिटोरिया कैपिटल्स की भी देखरेख करते हैं।

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full