‘अपना दिमाग लगाओ’, अभिषेक शर्मा पर क्यों भड़क उठे गुरू युवराज सिंह? सोशल मीडिया पर ही सबके सामने लगा दी क्लास

भारत के युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा बांग्लादेश के खिलाफ पहले टी20 मैच में फेल रहे थे। उनके बल्ले से रन नहीं निकले थे। वह रन आउट होकर पवेलियन लौट गए थे। इस बीच सोशल मीडिया पर युवराज सिंह ने अभिषेक की क्लास लगा दी। अभिषेक पंजाब के हैं और युवराज को अपने गुरू की तरह [...]

By Shaikh Almina · 8/10/2024

भारत के युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा बांग्लादेश के खिलाफ पहले टी20 मैच में फेल रहे थे। उनके बल्ले से रन नहीं निकले थे। वह रन आउट होकर पवेलियन लौट गए थे। इस बीच सोशल मीडिया पर युवराज सिंह ने अभिषेक की क्लास लगा दी। अभिषेक पंजाब के हैं और युवराज को अपने गुरू की तरह मानते हैं। उन्होंने कई बार अपनी सफलता का श्रेय युवराज को दिया है।

भारतीय टीम के बल्लेबाज अभिषेक शर्मा बांग्लादेश के खिलाफ पहले टी20 में फेल हो गए थे। अभिषेक ने ओपनिंग की थी और 16 रन बनाकर पवेलियन लौट गए थे। बाएं हाथ का ये बल्लेबाज रन आउट हुआ था। इसके बाद टीम इंडिया के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह ने अभिषेक की सोशल मीडिया पर क्लास लगा दी।

अभिषेक पहले मैच में रन आउट हुए थे। उनके जोड़ीदार संजू सैमसन ने गेंद को मिडविकेट की तरफ खेला था। दूसरे छोर पर खड़े अभिषेक ने तुरंत रन लेना चाहा और क्रीज से निकल गए। लेकिन संजू ने उनसे रन लेने को मना कर दिया। इतने में तौहिद ह्दोय ने उन्हें रन आउट कर दिया।

दिमाग लगाओ

ग्वालियर में खेले गए पहले मैच के बाद अभिषेक ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो पोस्ट की। इस फोट पर एक फैन ने लिखा, “लग रहा है कि एक बड़ी पारी आने वाली है।” इस फैन को रिप्लाई करते हुए युवराज ने अभिषेक के मजे भी ले लिए और क्लास भी लगा दी।

युवराज ने लिखा, “ये तभी होगा जब हम अपने दिमाग का सही से इस्तेमाल करेंगे।”

युवराज को मानते हैं गुरू

अभिषेक पंजाब से ही आते हैं और युवराज सिंह के साथ काफी समय बिताते हैं। वह युवराज को अपना गुरू मानते हैं। कुछ दिन पहले ही एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें युवराज, अभिषेक को नेट्स पर बल्लेबाजी का ज्ञान दे रहे थे। इस वीडियो में अभिषेक लगातार बड़े शॉट्स खेल रहे थे। ऐसे में युवराज ने अभिषेक से कहा था कि सिंगल भी ले लिया करो।

अभिषेक ने जिम्बाब्वे दौरे पर अपना टी20 डेब्यू किया था लेकिन पहले ही मैच में 0 पर आउट हो गए थे। दूसरे मैच में उन्होंने तूफानी शतक ठोका था।

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full