हनी सिंह ब्रेक के दौरान विवादों के मुख्य, कई बड़े एक्टरों से हुआ विवाद

हनी सिंह बॉलीवुड के जाने-माने सिंगर और रैपर हैं उन्होंने एक समय बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी एक खास पहचान बना ली थी और हर फिल्म में उनका एक गाना आता था। लेकिन लंबे समय उनका ये रुतबा कायम नहीं रहा। एक बीमारी के चलते काफी लंबे समय तक बॉलीवुड से दूरी बनाए रखें। इस दौरान [...]

By Amit Rajput · 30/11/2023

हनी सिंह बॉलीवुड के जाने-माने सिंगर और रैपर हैं उन्होंने एक समय बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी एक खास पहचान बना ली थी और हर फिल्म में उनका एक गाना आता था। लेकिन लंबे समय उनका ये रुतबा कायम नहीं रहा। एक बीमारी के चलते काफी लंबे समय तक बॉलीवुड से दूरी बनाए रखें। इस दौरान के विवादों से भी उनके नाम जुड़े जिसके कारण उनकी छवि पर काफी असर हुआ। हाल ही में उन्होंने अपने इस बुरे समय का लेकर कुछ बड़ी बातें कहीं। आईये जानते हैं उनके बारे में।

ब्रेक के दौरान हुए कई विवाद

रैपर हनी सिंह का जन्म 15 मार्च 1983 को पंजाब के होशियारपुर में हुआ था। उनका असली नाम हिरदेश सिंह है, लेकिन बॉलीवुड में एंट्री के बाद उनका नाम बदलकर हनी सिंह हो गया और वह इसी नाम से मशहूर हैं। सिंगर और रैपर होने के साथ ही हनी सिंह म्यूजिक प्रोड्यूसर और एक्टर भी हैं।

उन्होंने ‘शकल पे मत जा’ गाने से डेब्यू किया था और इसके बाद चार बोतल वोडका, ब्लू आईज, ब्रेकअप पार्टी, पार्टी विद भूतनाथ, लव डोज जैसे कई सुपरहिट गाने दिए, जो पार्टियों में खूब बजाए जाते हैं।

किंग खान से हुआ था विवाद

बॉलीवुड में हनी सिंह एक ऐसे सिंगर हैं, जो हमेशा लाइमलाइट में रहते हैं। लोगों को न सिर्फ उनके गाने पसंद हैं बल्कि वह अपने फैशन सेंस की वजह से भी जाने जाते हैं। लड़के कई बार उनके स्टाइल को कॉपी भी करते दिखाई देते हैं। हालांकि एक वक्त ऐसा भी रहा जब हमेशा सुर्खियों में रहने वाले हनी सिंह 18 महीनों तक किसी एल्बम या फिल्म के गाने तक में दिखाई नहीं दिए थे। इसके बाद से कई तरह की चर्चाएं होने लगी थीं, यहां तक कि कहा गया कि वह ड्रग्स लेने लगे हैं, लेकिन हनी सिंह ने एक बार फिर से धमाकेदार वापसी की थी और जिसके बाद उन्होंने बताया था कि वह बायपोलर डिसऑर्डर से पीड़ित हो गए थे।

हनी सिंह के करियर में शिखर पर पहुंचने के बाद उनका नाम कई विवादों से भी जुड़ा। इन्हीं में से एक था बॉलीवुड के किंग खान से झगड़ा। दरअसल खबरें थीं कि फिल्म हैप्पी न्यू ईयर के प्रमोशन के दौरान एक इवेंट में शाहरुख ने हनी सिंह को थप्पड़ मार दिया था। हालांकि ये सारी बातें बाद में सिर्फ अफवाह साबित हुई थीं।बॉलीवुड रैपर हनी सिंह न सिर्फ गानों में बल्कि फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं। उन्होंने पंजाबी फिल्म मिर्जा द अनटोल्ड स्टोरी में अभिनय किया था और इस फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट मेल डेब्यू अवार्ड भी मिला था। इसके अलावा उन्होंने तू मेरा 22 मैं तेरा 22 कॉमेडी ड्रामा फिल्म में भी काम किया था।

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full