Bigg Boss 17: अंकिता को छोड़ Ayesha Khan को बाहों में लेकर विक्की जैन ने किया डांस, लोग बोले- ‘बीवी गई लेत लेने’

रियलिट शो बिग बॉस 17 में अंकिता लोखंडे और विक्की जैन की खूब लड़ाई हो रही है। अब विक्की जैन अंकिता को छोड़ आयशा खान के साथ डांस करते दिखे हैं। दोनों का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। Bigg Boss 17: रियलिटी शो बिग बॉस 17 में आयशा खान ने एंट्री लेकर गेम का [...]

By Shaikh Almina · 29/12/2023

रियलिट शो बिग बॉस 17 में अंकिता लोखंडे और विक्की जैन की खूब लड़ाई हो रही है। अब विक्की जैन अंकिता को छोड़ आयशा खान के साथ डांस करते दिखे हैं। दोनों का वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

Bigg Boss 17: रियलिटी शो बिग बॉस 17 में आयशा खान ने एंट्री लेकर गेम का पूरा माहौल बदल दिया है। खेल में मुनव्वर फारूकी सबसे आगे चल रहे थे, लेकिन उनका ध्यान अब गेम नहीं आयशा खान पर है। इतना ही नहीं, आयशा खान अंकिता लोखंडे और विक्की जैन के भी काफी करीब आ गई हैं। वह दोनों के साथ काफी वक्त बिताती हुई नजर आती हैं, लेकिन अब गेम के दौरान विक्की जैन और आयशा खान की नजदीकियां देख दर्शक हैरान रह गए हैं। आयशा को विक्की की बाहों में देखकर लोग अंकिता लोखंडे की फिक्र कर रहे हैं। आइए आपको ये पूरा माजरा बताते हैं।

विक्की जैन और आयशा खान ने किया डांस

रियलिटी शो बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) के लेटेस्ट एपिसोड में आयशा खान की कैप्टेंसी खत्म हुई और नए कैप्टन के लिए एक टास्क हुआ। इस दौरान घर के एक्टिविटी एरिया में औरा के लिए एक कॉन्सर्ट की तैयारी की गई। इस टास्क के दौरान औरा अपनी सुंदर सी आवाज से सबको खुश कर रहे थे, जिस पर कई कंटेस्टेंट डांस करते दिखे।

इस मौके पर जहां सभी कंटेस्टेंट अपनी-अपनी मस्ती में खोए हुए थे, तो वहीं विक्की जैन आयशा खान के साथ दिखे। विक्की टास्क के दौरान पत्नी अंकिता लोखंडे के साथ नहीं बल्कि आयशा के साथ डांस करते दिखे। इस दौरान दोनों की नजदीकियां देख अब लोग हैरान हैं। सोशल विक्की और आयशा के डांस की चर्चा हो रही है। हर कोई विक्की को ट्रोल कर रहा है। कई लोग अंकिता लोखंडे की तरफ से विक्की जैन को खरी-खोटी सुना रहे हैं। कई ट्रोलर्स ने लिखा है कि विक्की जैन आयशा के आगे अपनी बीवी को भूल गए हैं।

घर में खूब लड़ चुके हैं अंकिता लोखंडे विक्की जैन

बता दें कि बिग बॉस 17 में विक्की जैन अपनी पत्नी अंकिता लोखंडे से कई बार लड़ चुके हैं। शो में विक्की का बर्ताव अंकिता को बिल्कुल भी पसंद नहीं आ रहा। विक्की गेम में हर कंटेस्टेंट से बनाकर रख रहे हैं। ऐसे में अंकिता का आरोप है कि वह उन्हें टाइम नहीं देते हैं। शो में विक्की अंकिता पर हाथ उठाने की कोशिश कर चुके हैं। इतना ही नहीं, दोनों के बीच कई बार तलाक की बाते भी हो चुकी हैं।

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full