‘सलमान खान मेरी Nafrat के kaabil भी नहीं’, भड़के अभिजीत भट्टाचार्य, बोले- उसे लगता है वो खुदा बन गया है
शाहरुख खान के बाद अब अभिजीति भट्टाचार्य ने सलमान खान पर अपना धावा बोल दिया है। अभिजीत ने कहा कि सलमान उनकी नफरत के भी काबिल नहीं, वो खुद को खुदा समझते हैं। अभिजीत ने कहा सलमान ने दुश्मन देश के कलाकारों को मौका दिया और वफादारी दिखाई है। Abhijeet Bhattacharya - Salman Khan: सिंगर [
शाहरुख खान के बाद अब अभिजीति भट्टाचार्य ने सलमान खान पर अपना धावा बोल दिया है। अभिजीत ने कहा कि सलमान उनकी नफरत के भी काबिल नहीं, वो खुद को खुदा समझते हैं। अभिजीत ने कहा सलमान ने दुश्मन देश के कलाकारों को मौका दिया और वफादारी दिखाई है।
Abhijeet Bhattacharya – Salman Khan: सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य ने अभी कुछ दिन पहले ही शाहरुख खान को निशाने पर लिया था, और अब सलमान खान पर धावा बोला है। अभिजीत भट्टाचार्य ने जहां शाहरुख को ‘स्टारडम के लिए दूसरों का इस्तेमाल करने वाला’ बताया था, वहीं सलमान के लिए कहा है कि वह तो उनकी नफरत के भी काबिल नहीं हैं। अभिजीत भट्टाचार्य ने बताया कि उनके मन में सलमान के लिए अभी भी कड़वाहट क्यों है, और वह क्यों उन्हें अपनी नफरत के काबिल भी नहीं समझते।
अभिजीत भट्टाचार्य का सलमान खान के साथ 2015 में भी विवाद हो गया था। तब उन्होंने एक्टर के खिलाफ एक ट्वीट किया था, जिस पर काफी हल्ला मचा। और अब अभिजीत भट्टाचार्य ने एक बार फिर निशाना साधा है। अभिजीत भट्टाचार्य का कहना है कि सलमान ने अपने देश के गायकों की बजाय दुश्मन देश के गायकों को प्रमोट किया और उन्हें मौका दिया।
सलमान संग मतभेदों पर यह बोले अभिजीत भट्टाचार्य
एक यूट्यूब चैनल को दिए इंटरव्यू में अभिजीत भट्टाचार्य से पूछा गया था कि उनका सलमान खान के साथ रिश्ता है। जवाब में सिंगर ने एक्टर संग मतेभेदों पर बात की और कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि वह मेरी नफरत के भी काबिल हैं। सलमान को मैं नफरत करने लायक भी नहीं समझता हूं। उसको जितना भी मिला है, सब दुआओं का असर है। वो दुआओं पर ही चल रहा है।’ अभिजीत ने आगे कहा कि अगर सलमान सोच रहे हैं कि वह खुदा बन गए हैं, तो ऐसा नहीं है। वह भगवान नहीं है।
‘उसे क्यों सपोर्ट करूंगा जो दुश्मन देश के कलाकारों को मौका देता है’
अभिजीत भट्टाचार्य ने 2015 में सलमान के ‘हिट एंड रन’ केस पर ट्वीट करते हुए सड़क पर सोए लोगों को कोसते हुए सलमान को ताना मारा था। अभिजीत ने ट्वीट किया था कि वो लोग सड़क पर क्यों सोए। उन्हें इस तरह नहीं सोना चाहिए था। इस बारे में जब पूछा गया तो अभिजीत ने कहा कि वह ट्वीट उन्होंने सलमान के सपोर्ट में नहीं किया था। वह बोले, ‘लोग ऐसा कैसे सोच सकते हैं कि मैं उस आदमी का सपोर्ट करूंगा, जो सिर्फ दुश्मन देश के कलाकारों को सपोर्ट करता है। उसने इंडिया के टॉप सिंगर्स को हटाकर गाने पाकिस्तान सिंगर्स गवाए। सिर्फ पाकिस्तान के प्रति वफादारी दिखा सके। उसने ये सब जानबूझकर किया।’