34 साल पहले ही Salman Khan ने तैयार कर लिया था अपना बैकअप प्लान, अगर फ्लॉप हो जाती ‘मैंने प्यार किया’, तो फिर करते ये काम

सलमान खान बतौर एक्टर पिछले 3 दशक से फैंस को सिल्वर स्क्रीन पर एंटरटेन कर रहे हैं। इन दिनों वह ‘टाइगर 3' मूवी को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। जो की हाल ही में दिवाली के बड़े दिन रिलीज होगी। Salman Khan: सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) की अपकमिंग फिल्म ‘टाइगर 3' (Tiger

By Shaikh Almina · 9/11/2023

सलमान खान बतौर एक्टर पिछले 3 दशक से फैंस को सिल्वर स्क्रीन पर एंटरटेन कर रहे हैं। इन दिनों वह ‘टाइगर 3’ मूवी को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। जो की हाल ही में दिवाली के बड़े दिन रिलीज होगी।

Salman Khan: सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) की अपकमिंग फिल्म ‘टाइगर 3’ (Tiger 3) को लेकर जबरदस्त बज़ बना हुआ है। फिल्म के लिए एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है, जिसे ऑडियंस से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। इस मूवी में सलमान खान एक बार फिर एक्शन मोड में नजर आएंगे। सलमान खान पिछले 3 दशक से लोगों को बतौर एक्टर एंटरटेन कर रहे हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि एक बार उन्होंने एक्टिंग छोड़ने का फैसला कर लिया था?

34 साल पहले चुना था ये बैकअप प्लान

सलमान खान ने साल 1988 में फिल्म ‘बीवी हो तो ऐसी’ से बॉलीवुड में कदम रखा था। इसमें वह सपोर्टिंग रोल में नजर आए थे। ठीक एक साल बाद 1989 में ‘मैंने प्यार किया’ आई, जिससे सलमान खान को बतौर लीड एक्टर लॉन्च किया गया था। इसकी रिलीज से पहले सलमान खान ने तय कर लिया था कि अगर ये मूवी फ्लॉप हो गई तो वह एक्टिंग छोड़ देंगे और फिर वो डायरेक्टर बन जाएंगे।

फिल्म नहीं चली तो डायरेक्टर बन जाऊंगा

ये खुलासा एक्टर साहिल चड्ढा ने कुछ समय पहले एक इंटरव्यू के दौरान किया था। उन्होंने बताया कि, ‘एक बार टी-सीरीज ऑफिस के पास मेरी और सलमान खान की मुलाकात हुई थी। सलमान ने मुझसे कहा कि मेरी फिल्म मैंने प्यार किया आ रही है।

‘पिक्चर चल गई तो मैं एक्टर, नहीं तो फिर मैं डायरेक्टर बनूंगा!’

स्क्रिप्ट पर काम कर रहे थे सलमान खान

सलमान खान ने साहिल को बताया कि वह एक स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं। उन्होंने आमिर खान को कहानी सुनाने की कोशिश की लेकिन वह सुन नहीं रहे हैं। मूवी में दो दोस्तों की कहानी है। सलमान खान ने साहिल को उस फिल्म में काम करने का ऑफर दिया और वह तैयार भी हो गए। ‘मैंने प्यार किया’ रिलीज के बाद सलमान खान सुपरस्टार बन गए। इसके बाद साहिल ने सलमान खान को बधाई दी और पूछा कि मेरी फिल्म कहां है, तो सलमान बोले कि अब समय नहीं है यार।

किस दिन हो रही फिल्म टाइगर 3 रिलीज ?

बता दें कि सलमान खान की फिल्म ‘टाइगर 3’ (Tiger 3) इस महीने दिवाली के दिन यानी 12 नवंबर को रिलीज हो रही है। इसमें उनके साथ कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) नजर आएंगी। इस बार फिल्म में विलेन बने हैं इमराश हाशमी (Emraan Hashmi)। ये यश राज फिल्म्स की स्पाई यूनिवर्स की पांचवीं फिल्म है। इसी साल फ्रेंचाइजी की चौथी फिल्म ‘पठान’ (Pathaan) रिलीज हुई थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर 1050 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था।

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full