Year Ender 2023: देओल परिवार के लिए लकी रहा ये साल, धर्मेंद्र से लेकर सनी और बॉबी देओल ने किया धमाकेदार कमबैक
Year Ender 2023: 2023 जल्दी ही अलविदा कहने वाला है. इस साल फिल्म इंडस्ट्री में कई स्टार्स का दबदबा रहा है. मगर गुजरता साल देओल परिवार के लिए सबसे ज्यादा लकी साबित हुआ है. इस साल धर्मेंद्र से लेकर सनी देओल और बॉबी देओल ने सालों बाद बड़े पर्दे पर शानदार कमबैक किया है. Year [...]
Year Ender 2023: 2023 जल्दी ही अलविदा कहने वाला है. इस साल फिल्म इंडस्ट्री में कई स्टार्स का दबदबा रहा है. मगर गुजरता साल देओल परिवार के लिए सबसे ज्यादा लकी साबित हुआ है. इस साल धर्मेंद्र से लेकर सनी देओल और बॉबी देओल ने सालों बाद बड़े पर्दे पर शानदार कमबैक किया है. Year Ender 2023
धर्मेंद्र
बॉलीवुड के वेटेरन एक्टर धर्मेंद्र ने करण जौहर की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी से सिल्वर स्क्रीन पर दोबारा एंट्री ली. वहीं फिल्म में धर्मेंद्र का रोल लोगों को काफी पसंद भी आया. खासकर शाबना आजमी के साथ धर्मेंद्र के किसिंग सीन ने जमकर सूर्खियां बटोरी थीं. 88 साल के धर्मेंद्र को बड़े पर्दे पर लिपलॉक किस करते देखकर कई लोग हैरान हो गए थे. वहीं फिल्म का नाम भी साल की सुपरहिट फिल्मों में शामिल हो गया.
सनी देओल
बी-टाउन से सबसे चहेते सुपरस्टार सनी देओल ने भी फिल्म गदर 2 से पर्दे पर कमबैक किया था. ये फिल्म 22 साल पहले आई फिल्म गदर का ही सीक्वेल थी. ऐसे में तारा सिंह और सकीना की जोड़ी दर्शकों को एक बार फिर देखने को मिली. तो वहीं तारा सिंह ने 22 साल बाद पाकिस्तान में बेखौफ एंट्री की थी. जिसे देखकर लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं था. ऐसे में गदर 2 ने सिनेमाघों में जमकर घूम मचाई और कमाई के सारे रिकॉर्ड्स तोड़ कर रख दिए. नतीजतन सनी देओल को एक बार फिर से उनका स्टार्डम वापस मिल गया. तो वहीं सनी देओल ने अपनी फीस भी 3 गुना बढ़ा दी.
करण देओल
सनी देओल के बड़े बेटे करण देओल इस साल बी-टाउन की ग्रैंड वेडिंग सेरेमनी में से एक थी. करण देओल ने अपनी लॉन्ग टाइम लेडी लव द्रिशा आचार्य के साथ सात फेरे लिए. मुंबई के ताज होटल में हुई इस शादी ने जमकर सूर्खियां बटोरी थीं. वहीं इस शादी में सालों बाद देओल फैमिली भी एक-साथ कैमरे के सामने पोज देती नजर आ रही थी.
राजवीर देओल
सनी देओल के छोटे बेटे राजवीर देओल ने भी 2023 में फिल्म दोनों से बॉलीवुड में डेब्यू किया है. इस फिल्म में राजवीर के साथ पूनम ढिल्लो की बेटी पलोमा ढिल्लो ने लीड रोल निभाया है. हालांकि फिल्म पर्दे पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई है. मगर इसी के साथ फिल्म इंडस्ट्री की फेहरिस्त में देओल फैमिली के एक और सदस्य की एंट्री हो गई है.
बॉबी देओल
पूरे साल धर्मेंद्र और सनी देओल की फिल्मों का खुमार लोगों के सर चढ़ कर बोल रहा था. तो भला बॉबी देओल कैसे पीछे रहते. साल के आखिरी महीने में बॉबी देओल ने रणबीर कपूर के साथ फिल्म एनिमल से बड़े पर्दे पर वापसी की. बेशक इस फिल्म में बॉबी ने विलेन का रोल निभाया है. मगर निगेटिव किरदार होने के बावजूद बॉबी ने अपनी शानदार एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत लिया है. आश्रम सीरीज के साथ एनिमल में विलेन बनकर बॉबी देओल भी स्टार ऑफ द ईयर बन गए हैं.