Yashasvi Jaiswal: कभी टेंट में गुजारी रात तो कभी बेचे गोलगप्पे, संघर्षों से भरी है यशस्वी जायसवाल की कहानी

उत्तर प्रदेश के भदोही में जन्में यशस्वी जायसवाल का बचपन संघर्षों भरा रहा। क्रिकेटर बनने की चाहत उन्हें मुंबई ले आई। यहां उन्होंने कभी टेंट में रात गुजारी तो कभी गोलगप्पे बेचे लेकिन हार नहीं मानी। और अब वो t20 वर्ल्ड कप का हिस्सा भी बने हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में कुछ दिनों [

By Shaikh Almina · 1/7/2024

उत्तर प्रदेश के भदोही में जन्में यशस्वी जायसवाल का बचपन संघर्षों भरा रहा। क्रिकेटर बनने की चाहत उन्हें मुंबई ले आई। यहां उन्होंने कभी टेंट में रात गुजारी तो कभी गोलगप्पे बेचे लेकिन हार नहीं मानी। और अब वो t20 वर्ल्ड कप का हिस्सा भी बने हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में

कुछ दिनों पहले इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए पिछले तीन टेस्ट मैचों में भारतीय युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने अपने शानदार प्रदर्शन से पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। वह इस सीरीज में अब तक सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ पिछले तीन मैचों में लगातार दो दोहरे शतक के साथ 545 रन बना लिए हैं। इस मुकाम तक पहुंचना उनके लिए आसान नहीं रहा।

सड़कों पर बेचे गोलगप्पे, टेंट में गुजारी रात

भारत के लिए सात टेस्ट मैच खेल चुके जायसवाल का जन्म उत्तर प्रदेश के भदोही में हुआ। पिता एक छोटी सी दुकान चलाते हैं और माँ गृहणी हैं। यशस्वी अपने घर के छोटे बेटे हैं। हालांकि, क्रिकेट से लगाव की वजह से वह 10 साल की उम्र में मुंबई पहुंच गए। यहां उन्हें कुछ वर्षों तक गुमनामी की जिंदगी गुजारनी पड़ी। गुजर-बसर के लिए उन्हें सड़कों पर गोलगप्पे भी बेचने पड़े। रहने के लिए इस युवा के पास अपना घर तक नहीं था। वह टेंट में रातें गुजारते और दिन में अभ्यास करते।

यशस्वी जायसवाल की दिन-रात की मेहनत तब रंग लाई जब उन्हें मुंबई के लिए खेलने का मौका मिला। 22 फर्स्ट क्लास मैचों में युवा बल्लेबाज ने 12 शतक और चार अर्धशतक की मदद से 2706 रन बनाए। वहीं, लिस्ट ए के 32 मुकाबलों में 1511 रन बनाए। इस फॉर्मेट में उनके नाम पांच शतक और सात अर्धशतक दर्ज हैं।

डेब्यू मैच में जड़ा शतक

राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पिछले साल टेस्ट डेब्यू किया था। अपने पहले ही मैच में उन्होंने 171 रनों की शानदार पारी खेलकर क्रिकेट जगत में सनसनी फैला दी थी। इस मैच में उन्होंने 16 शतक और एक अर्धशतक जड़ा था। इसके बाद उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू का मौका मिला। उम्मीद है कि बहुत जल्द उन्हें वनडे में भी पदार्पण का मौका मिल सकता है।

तीन टेस्ट मैचों में यशस्वी ने बनाए खास रिकॉर्ड

भारत और इंग्लैंड के बीच जारी इस सीरीज में यशस्वी ने लगातार दो टेस्ट में दोहरे शतक लगाए। ऐसा करने वाले भारत के तीसरे बल्लेबाज बन गए। उन्होंने इस मामले में विनोद कांबली और विराट कोहली की बराबरी की। इसके अलावा उन्होंने टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पाकिस्तानी दिग्गज वसीम अकरम की संयुक्त रूप से बराबरी कर ली है। अकरम ने 1996 में जिम्बाब्वे के खिलाफ शेखपुरा (पाकिस्तान) में 12 छक्के मारे थे।

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full