Yashasvi Jaiswal: T20 वर्ल्ड कप से पहले यशस्वी की फॉर्म में वापसी, रोहित के सामने शतक ठोक दिखाई ताकत

भारतीय क्रिकेट टीम और आईपीएल 2024 में राजस्थान रॉयल्स के ओपनर बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल का फॉर्म आखिरकार लौट आया है. मुंबई इंडियंस के खिलाफ हुए मैच में इस युवा विस्फोटक बल्लेबाज ने 60 गेंदों में नाबाद 104 रन की पारी खेली IPL 2024: मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल 2024

By Shaikh Almina · 23/4/2024

भारतीय क्रिकेट टीम और आईपीएल 2024 में राजस्थान रॉयल्स के ओपनर बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल का फॉर्म आखिरकार लौट आया है. मुंबई इंडियंस के खिलाफ हुए मैच में इस युवा विस्फोटक बल्लेबाज ने 60 गेंदों में नाबाद 104 रन की पारी खेली

IPL 2024: मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल 2024 का 38वां मुकाबला जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला गया. इस मैच में मुंबई को 9 विकेट से करारी शिकस्त झेलनी पड़ी. आईपीएल 2024 की शुरुआत से ही खामोश चल रहा राजस्थान के ओपनर यशस्वी जायसवाल का बल्ला इस मैच में जमकर बोला. यशस्वी ने मुंबई के गेंदबाजों की जमकर कुटाई करते हुए मात्र 60 गेंदों में नाबाद 104 रन ठोक दिए. खास बात यह रही कि उनका फॉर्म भारतीय कप्तान रोहित शर्मा की आंखों के सामने लौटा, जिनकी कप्तानी में भारत को इसी साल जून में ICC टी20 वर्ल्ड कप खेलना है..

यशस्वी जायसवाल ने शानदार शतक लगाकर राजस्थान रॉयल्स को मुंबई इंडियंस के खिलाफ बड़ी जीत दिलाई. सोमवार (22 अप्रैल) को आईपीएल 2024 के 38वें मैच में राजस्थान की टीम ने 9 विकेट से मैच को अपने नाम कर लिया. उसके लिए यशस्वी जायसवाल ने 60 गेंद पर नाबाद 104 रन बनाए. उन्होंने अपनी पारी में 9 चौके और 7 छक्के लगाए. मुंबई ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट पर 179 रन बनाए. जवाब में राजस्थान ने 18.4 ओवर में एक विकेट पर 183 रन बनाकर मैच को जीत लिया. संजू सैमसन 28 गेंद पर 38 रन बनाकर नॉटआउट रहे. जोस बटलर ने 25 गेंद पर 35 रन बनाए.

यशस्वी ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड

यशस्वी ने इस मैच में शतक लगाकर आईपीएल में इतिहास रच दिया. वह 23 साल की उम्र पूरी होने से पहले टूर्नामेंट में दो शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए. यशस्वी ने पिछले साल वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई के खिलाफ 124 रन बनाए थे. तब उनकी उम्र 21 साल 123 दिन थी. अब जयपुर में नाबाद 104 रन बना डाले. उन्होंने आईपीएल में अपना दूसरा शतक 22 साल 116 दिन की आयु में लगाया.

होमग्राउंड को बनाया किला

राजस्थान ने इस सीजन में अपने होमग्राउंड के किले में तब्दील कर दिया है. जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में उसने इस सीजन में पांच मैच खेले हैं. इस दौरान चार मुकाबलों में जीत हासिल की है. सिर्फ एक मैच में राजस्थान की टीम हारी थी. पिछले साल यह रिकॉर्ड पूरी तरह अलग था. 2023 में जयपुर में राजस्थान की टीम यहां पांच में से चार मैच हारी थी. उसे सिर्फ एक मुकाबले में जीत मिली थी.

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full