IPL 2024: यश दयाल का विराट कोहली को लेकर बड़ा बयान साथ ही छलका दर्द, जब 5 छक्कों ने छीन ली थीं रातों की नींद

जिन 5 छक्कों ने रिंकू सिंह को रातों रात स्टार बना दिया। उन्हीं 5 छक्कों की वजह से तेज गेंदबाज यश दयाल को काफी परेशानियों का सामना भी करना पड़ा। दयाल ने पंजाब किंग्स के मैच के बाद कई बड़े खुलासे किए हैं। IPL 2024: बीते 25 मार्च को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने रोमांचक अंदाज [...]

By Shaikh Almina · 20/8/2024

जिन 5 छक्कों ने रिंकू सिंह को रातों रात स्टार बना दिया। उन्हीं 5 छक्कों की वजह से तेज गेंदबाज यश दयाल को काफी परेशानियों का सामना भी करना पड़ा। दयाल ने पंजाब किंग्स के मैच के बाद कई बड़े खुलासे किए हैं।

IPL 2024: बीते 25 मार्च को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने रोमांचक अंदाज में पंजाब किंग्स को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में 4 विकेट से हरा दिया। वहीं इस मैच में आरसीबी के युवा तेज गेंदबाज यश दयाल ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने अपने 4 ओवर के स्पेल में सिर्फ 23 रन देकर 1 विकेट लिया।

हालांकि यश वही गेंदबाज हैं, जिनको रिंकू सिंह ने आईपीएल 2023 में लगातार 5 छक्के मारे थे। उन 5 छक्कों ने रिंकू सिंह की तो जिंदगी बदली। साथ ही यश दयाल की भी जिंदगी बदल गई। उन्हें काफी परिशानियों का सामना करना पड़ा। यश ने बताया कि 5 छक्के खाने के बाद उन्होंने क्या-क्या चीजें फेस की।

यश दयाल का छलका दर्द

पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच खत्म होने के बाद यश दयाल ने मोहम्मद सिराज से इंट्रव्यू के दौरान सब चीजों के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि कहां से चीजें खराब होना शुरू हुई। यश ने कहा, ‘ इमानदारी से कहूं तो समस्या तब शुरू हुई जब मैच खत्म हुआ और मैं मैदान से बाहर चला गया। मुझे सोशल मीडिया पर नहीं जाने के लिए कहा गया था, लेकिन मैंने इसके बाद भी चेक किया। फिर मैंने अपने परिवार से बात की। मैंने देखा कि लोग इस बारे में क्या सोचते हैं कि मैं कहां से आता हूं और इस स्तर पर क्रिकेट खेलता हूं।’

उन्होंने आगे कहा, ‘ घटना के 2-3 दिन बाद मैं बीमार पड़ गया, फिर मैं इससे उबर गया। ऐसा नहीं है कि मैं इस सब से गुजरने वाला पहला व्यक्ति हूं, और मैं आखिरी भी नहीं होऊंगा। इसलिए, मैंने प्रोसेस पर ध्यान दिया, अधिक से अधिक मैच खेलने की कोशिश की, और एक ऐसे जोन में आने की कोशिश की जहां मैं इस तरह की स्थितियों से निपट सकता हूं।’ 26 साल के यश दयाल ने 2022 में आईपीएल डेब्यू किया था। जब से अब तक उन्होंने 16 मैच खेले हैं, जिसमें यश ने 15 विकेट लिए हैं।

विराट कोहली को लेकर कही ये बात

इसी दर्द के साथ यश दयाल ने शेयर किया की कैसा उन्हें महसूस हुआ जब उन्होंने किंग कोहली के साथ ड्रेसिंग रूम शेयर किया तो।

इस बात पर वो कहते हैं, ‘ मैंने कभी सोचा नहीं था की मुझे मौका मिलेगा ड्रेसिंग रूम शेयर करने का विराट भैय्या के साथ या कभी उनके साथ खेलने का। विराट भैय्या के साथ खेलना किसी सपने से कम नहीं हैं मेरे लिए।’

उन्होंने आगे कहा ‘विराट कोहली हमेशा से युवा क्रिकेटर्स की मदद करते हैं, उनसे बातचीत करते रहते है। मुझे कभी नहीं लगा की लोग जैसे टीवी पर उन्हें बताते हैं वैसे वो है कभी! वो हमेशा से सभी से खुशी और शांति से बात करते हैं।’

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full