यामी गौतम बाॅलीवुड एक्ट्रेस नही बल्कि कुछ और बनना चाहती थी, इंटरव्यू में खुद ने किया खुलासा
यामी गौतम बाॅलीवुड की उभरती हुई कलाकार है। उन्होंने इंडस्ट्री में आयुष्मान खुराना के साथ विकी डोनर से डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक और बाला जैसी फिल्मों में काम किया। हाल ही में उनकी फिल्म ओएमजी 2 ने खासी सुर्खियां बटोरी थी। इतनी हिट फिल्मों के बीच उन्होंने ह
यामी गौतम बाॅलीवुड की उभरती हुई कलाकार है। उन्होंने इंडस्ट्री में आयुष्मान खुराना के साथ विकी डोनर से डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक और बाला जैसी फिल्मों में काम किया। हाल ही में उनकी फिल्म ओएमजी 2 ने खासी सुर्खियां बटोरी थी। इतनी हिट फिल्मों के बीच उन्होंने हाल ही में बताया था कि वह एक्ट्रेस नहीं बल्कि कुछ और बनना चाहती थी। आईये जानते है इस किस्से के बारे में।
पढ़ाई में बहुत अच्छी थी
यामी गौतम का जन्म हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में हुआ था। हालांकि, वो पली-बढ़ी चंडीगढ़ में हैं। बचपन के दिनों के बारे में पूछने पर उन्होंने बताया- मेरी कुछ टीचर्स ने कभी नहीं सोचा था कि मैं इस फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा बनूंगी। मैं स्कूल के दिनों में ठीक से एक कविता भी नहीं सुना पाती थी। मुझे स्टेज फोबिया था। सामने बहुत ज्यादा लोगों को देख कर घबरा जाती थी। पब्लिक स्पीकिंग और को-करिकुलर एक्टिविटीज से भी दूर रहती थी।
वजह ये थी कि मुझमें आत्मविश्वास की कमी थी। हालांकि मैं पढ़ाई में बहुत अच्छी थी।वक्त के साथ मेरा रुझान फिल्मों की तरफ होता गया। कोई फिल्म देखने के बाद मैं उसके सीन की प्रैक्टिस कमरे में छुप कर करती थी। स्कूल के प्लेज में पार्टिसिपेट भी करने लगी थी, मगर बस इतना ही। इसके बाद फिर पूरा ध्यान पढ़ाई पर लग जाता था। शुरुआत से ही मुझे स्पॉटलाइट में रहना पसंद नहीं है। इसका सबसे बड़ा कारण ये है कि मैं एक मिडिल क्लास परिवार से ताल्लुक रखती हूं। मेरी परवरिश बेहद साधारण ढंग से हुई है। पेरेंट्स ने मुझे बहुत ही अच्छी शिक्षा दिलाई है।
किस्मत से बनी एक्ट्रेस
एक्ट्रेस बनने के सवाल पर वे कहती हैं- किस्मत में जो लिखा होता है, वो आगे चलकर मिल ही जाता है। अंदर से कहीं ना कहीं मैं इसी फील्ड में आना चाहती थी। दोस्तों को सिर्फ ये पता था कि मैं बहुत अच्छी मिमिक्री कर लेती हूं।फिर किस्मत के सहारे मैं ऑडिशन के जरिए चंडीगढ़ से मुंबई पहुंची। पहला ब्रेक मुझे टीवी शो में मिला था। हालांकि वो शो ज्यादा नहीं चला, लेकिन मैं शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने मुझे ये मौका दिया। जब इस शो का ऑफर आया था, तब मैं पढ़ाई ही कर रही थी। फिर पेरेंट्स के सपोर्ट से इस फील्ड में आगे बढ़ी।