यामी ने पूरी की अपने करियर की सबसे अहम फिल्म की शूटिंग, बोलीं- एलान जल्द होगा
Yami Gautam: अभिनेत्री यामी गौतम इस साल फिल्म ‘ओएमजी 2' में वकील के किरदार में नजर आईं। अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी जैसे सितारों के बीच यामी की अदाकारी की भी जमकर तारीफ हुई। यामी अब अपने अगले प्रोजेक्ट को लेकर चर्चा में हैं, जिसकी शूटिंग उन्होंने पूरी कर ली है। हालांकि, इस
Yami Gautam: अभिनेत्री यामी गौतम इस साल फिल्म ‘ओएमजी 2’ में वकील के किरदार में नजर आईं। अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी जैसे सितारों के बीच यामी की अदाकारी की भी जमकर तारीफ हुई। यामी अब अपने अगले प्रोजेक्ट को लेकर चर्चा में हैं, जिसकी शूटिंग उन्होंने पूरी कर ली है। हालांकि, इसे लेकर बहुत ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। यामी का कहना है कि वह जल्द ही नई फिल्म का एलान करेंगी। फिलहाल उन्होंने बस इतना ही बताया है कि यह उनके करियर की काफी अहम फिल्म है।
यामी ने शुक्रवार को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट साझा किया। इसमें उन्होंने अपने आगामी प्रोजेक्ट की जानकारी साझा की है। साथ ही बताया कि इसका आधिकारिक एलान वह जल्द ही करेंगी। अभिनेत्री ने पोस्ट के साथ नोट साझा कर फिल्म के निर्देशक, निर्माता और क्रू के सदस्यों का शुक्रिया अदा किया है। साथ ही उन्होंने कश्मीर के स्थानीय निवासियों को भी शुक्रिया कहा है।
अभिनेत्री ने अपनी एक तस्वीर और वीडियो साझा की है, जिसमें वह माता खीर भवानी की पूजा-अर्चना करती दिख रही हैं। इसके साथ उन्होंने लिखा है, ‘मैंने अपने करियर की सबसे महत्वपूर्ण फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है! पूरी डायरेक्शन, प्रोडक्शन टीम और क्रू सदस्यों का बेहद आभार। साथ ही कश्मीर में स्थानीय लोगों, सुरक्षा बलों और अधिकारियों के भी हम शुक्रगुजार हैं, जिन्होंने पूरे शेड्यूर के दौरान हमें सपोर्ट किया और हमारी देखभाल की’।
https://www.instagram.com/p/CzvGXIjMGo7/?igshid=MzRlODBiNWFlZA==
अभिनेत्री ने आगे लिखा, ‘हमें घर जैसा अनुभव देने के लिए श्रीनगर के द ललित पैलेस के स्टाफ का बेहद शुक्रिया। इस दौरान माता खीर भवानी के दर्शन करने का भी सौभाग्य प्राप्त हुआ। हमें उम्मीद है कि अपनी इस आगामी फिल्म के जरिए हम दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर पाएंगे। इसका एलान जल्द किया जाएगा।’
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यामी गौतम की यह फिल्म पॉलिटिकल थ्रिलर हो सकती है। इस फिल्म की अधिकांश शूटिंग दिल्ली और कश्मीर में हुई है। फिलहाल तो इस फिल्म की सटीक जानकारी के लिए यामी के अगले पोस्ट का इंतजार है। यामी के इस पोस्ट पर यूजर्स की उत्सुकता देखते बन रही है। साथ ही फैंस उन्हें जमकर बधाईयां दे रहे हैं।