शॉकिंग ! मुकेश अम्बानी को मिली जान से मारने की धमकी, फिरौती में मांगी इतनी रक़म

मुकेश अंबानी के सिक्योरिटी इंचार्ज की शिकायत के आधार पर अंजान आदमी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। Mukesh Ambani: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी को ईमेल के जरिए जान से मारने की धमकी मिली है, जिसमें उन्हें ₹20 करोड़ का अमाउंट पे न करने पर जान से मारने की धमकी दी गई [.

By Shaikh Almina · 28/10/2023

मुकेश अंबानी के सिक्योरिटी इंचार्ज की शिकायत के आधार पर अंजान आदमी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

Mukesh Ambani: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी को ईमेल के जरिए जान से मारने की धमकी मिली है, जिसमें उन्हें ₹20 करोड़ का अमाउंट पे न करने पर जान से मारने की धमकी दी गई है। मुंबई पुलिस के मुताबिक, धमकी भरे ईमेल में लिखा गया था कि ‘अगर तुम हमें 20 करोड़ रुपये नहीं दोगे तो हम तुम्हें मार डालेंगे, हमारे पास भारत के सबसे अच्छे शूटर हैं।’

मुकेश अंबानी को ईमेल के जरिए 20 करोड रुपए नहीं देने पर जान से मारने की धमकी का मामले में पुलिस तुरंत सक्रिय हो गई तथा मुकेश अंबानी के सिक्योरिटी इंचार्ज के रिक्वेस्ट पर गामदेवी पुलिस ने अंजान व्यक्ति के खिलाफ रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी पर आईपीसी की धारा 387 और 506 (2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ऐसा नहीं है कि मुकेश अंबानी को पहली बार धमकी मिली है. इससे पहले इसी साल फरवरी महीने में नागपुर पुलिस कंट्रोल रूम में एक शख्स ने फोन कर मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया में ब्लास्ट करने की धमकी दी थी. धमकी मिलने के तुरंत बाद एंटीलिया की सुरक्षा और सख्त कर दी गई थी|

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full