मुंबई में कदम रखते ही पिट गए थे Shah Rukh Khan, ट्रेन में महिला ने मारा था जोरदार थप्पड़
Shah Rukh Khan: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं. दिल्ली से मुंबई आए शाहरुख ने फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग जगह बना ली है. आलम यह है कि, आज उन्हों बॉलीवुड का बादशाह और किंग खान के नाम से जाना जाता है. शाहरुख के बंगले मन्नत के सामने हर रोज [...]
Shah Rukh Khan: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं. दिल्ली से मुंबई आए शाहरुख ने फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग जगह बना ली है. आलम यह है कि, आज उन्हों बॉलीवुड का बादशाह और किंग खान के नाम से जाना जाता है. शाहरुख के बंगले मन्नत के सामने हर रोज हजारों फैंस का हुजूम लगता है. जो सिर्फ शाहरुख की एक झलक पाने को बेताब रहते हैं. मगर क्या आप जानते हैं कि मुंबई में पहला कदम रखने से पहले ही Shah Rukh Khan के साथ एक घटना घट गई थी.
शाहरुख खान ने एक इंटरव्यू में इसका खुलासा किया था. शाहरुख ने बताया कि जब वो पहली बार मुंबई आए तो ट्रेन में ही एक महिला ने उन्हें करारा तमाचा लगा दिया था. शाहरुख के अनुसार, “जब मैं पहली बार मुंबई आया तो ट्रेन से आया था और मैंने ट्रेन में अपनी सीट बुक करवाई थी. जब मेरी ट्रेन मुंबई के आस-पास वाले इलाकों में पहुंची तो मुझे नहीं पता था कि लोकल लोग भी ट्रेन में चढ़ते हैं.”
शाहरुख ने आगे कहा कि, “मेरी सीट पर एक महिला और उसका परिवार बैठने लगा तो मैंने उनसे कहा कि यह सीट मेरी है. मैंने इसके लिए पैसे दिए हैं. मैंने महिला से कहा कि, अगर आप चाहें तो बैठ सकती हैं लेकिन आपके साथ वाले लोग सीट पर नहीं बैठेंगे. मेरी बात सुनकर वो महिला इतने गुस्से में आ गई कि उसने मुझे जोरदार थप्पड़ जड़ दिया.”
शाहरुख खान के वर्कफ्रंट की बात करें, उन्होंने पांच साल के लम्बे ब्रेक के बाद 2023 की शुरूआत में फिल्म पठान से सिल्वर स्क्रीन पर वापसी की थी. जिसके बाद उनकी फिल्म जवान और डंकी भी सुपरहिट रहीं. पिछले साल बैक टू बैक 3 ब्लॉक बस्टर फिल्में देने के बाद अब शाहरुख अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर चर्चा में हैं. हालांकि उन्होंने अभी तक किसी नई फिल्म का एलान नहीं किया है.