Exclusive: नवाजुद्दीन सिद्दीकी अपनी Biopic में कस्टम अधिकारी कोस्टाओ फर्नांडीज का किरदार निभाएंगे

संघर्ष के दौर से गुजरने के बाद, लगभग एक दशक पहले नवाजुद्दीन सिद्दीकी धीरे-धीरे बॉलीवुड के प्रतिष्ठित अभिनेताओं में से एक बनकर उभरे है। मंटो और ठाकरे जैसी बायोपिक्स में भी उन्होंने अपनी काबिलियत जमकर साबित की है। अभिनेता अब एक और बायोपिक में मुख्य भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं। ए

By Shaikh Almina · 25/10/2023

संघर्ष के दौर से गुजरने के बाद, लगभग एक दशक पहले नवाजुद्दीन सिद्दीकी धीरे-धीरे बॉलीवुड के प्रतिष्ठित अभिनेताओं में से एक बनकर उभरे है। मंटो और ठाकरे जैसी बायोपिक्स में भी उन्होंने अपनी काबिलियत जमकर साबित की है। अभिनेता अब एक और बायोपिक में मुख्य भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं। एक लीडिंग न्यूज पोर्टल को मिली विशेष जानकारी के अनुसार, नवाजुद्दीन को दिवंगत वास्तविक जीवन के कस्टम ऑफिसर कोस्टाओ फर्नांडीज की भूमिका निभाने के लिए साइन किया गया है।

नवाजुद्दीन के करियर में यह पहली बार होगा जब वह एक कस्टम ऑफिसर की भूमिका निभाएंगे। कस्टम अधिकारियों के बारे में आधिकारिक सरकारी वेबसाइट फर्नांडीज को ‘ रेयर हीरो ‘ के रूप में बताया करती है। उनके बारे में कहा गया है, “श्री कोस्टाओ फर्नांडीस विभाग के रेयर हीरोज में से एक हैं, जिन्हें कई जीवन जोखिम वाली घटनाओं और अपराधियों और ऐसे इवेंट्स के साथ फाइट, मुठभेड़ों के लिए याद किया जाता है।

उन्होंने अपनी जान जोखिम में डालकर तस्करी के कई प्रयासों को रोका। श्री कोस्टाओ फर्नांडीस एक शौकीन फुटबॉलर थे, वे वर्ष 1979 में एक प्रिवेंटिव ऑफिसर के रूप में गोवा सीमा शुल्क में शामिल हुए। वेबसाइट में यह भी उल्लेख किया गया है कि फर्नांडीज की ड्यूटी पर उस समय मृत्यु हो गई जब वह एक अपराधी को पकड़ने गए थे।

नवाजुद्दीन का वर्क फ्रंट

नवाज की आने वाली फिल्मों में से एक सब्बीर खान की फिल्म है जिसका नाम ‘अदभुत’ है। लीडिंग न्यूज पोर्टल के साथ एक्सक्लूसिव बातचीत के दौरान फिल्म में उनके को-स्टार रोहन विनोद मेहरा ने कहा, ”स्टार कास्ट शानदार है। नवाज सर के साथ काम करने का मौका अद्भुत था। वह मेरे लिए सपना सच होने जैसा था। मुझे उम्मीद है कि यह जल्द ही रिलीज होगी। मुझे लगता है कि वे इसे जल्द ही रिलीज़ करेंगे। लेकिन तब तक मैं बस इसके लिए उत्साहित हूं क्योंकि लोग सुनकर भी इसके बारे में उत्साहित हों जाएंगे।

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full