बाॅलीवुड में आने के लिए John Abraham ने किया था काफी संघर्ष, माॅडलिग से की थी करियर की शुरुआत
जाॅन अबारम बाॅलीवुड के सबसे दमदार एक्टरों में से एक माने जाते हैं। उनकी बाॅडी और फिटनेस के काफी लोग दीवाने हैं। लेकिन जाॅन अबारम को बाॅलीवुड में अपनी जगह बनाने में काफी संघर्ष करना पड़ा था। भले ही जाॅन बाॅलीवुड के इतने बड़े स्टार बन गए हैं। लेकिन आज भी वें संघर्ष को याद [...]
जाॅन अबारम बाॅलीवुड के सबसे दमदार एक्टरों में से एक माने जाते हैं। उनकी बाॅडी और फिटनेस के काफी लोग दीवाने हैं। लेकिन जाॅन अबारम को बाॅलीवुड में अपनी जगह बनाने में काफी संघर्ष करना पड़ा था। भले ही जाॅन बाॅलीवुड के इतने बड़े स्टार बन गए हैं। लेकिन आज भी वें संघर्ष को याद करते हैं। इसको लेकर उन्होंने बड़ा खुलासा किया था। आईये जानते है इस किस्से के बारे में।
बाॅस ने दी सलाह
फिल्मों में आने से पहले जॉन का भी अपना एक संघर्ष रहा है। जॉन एक मध्यम वर्गीय मलयाली परिवार से हैं। उनके पिता अब्राहम जॉन एक आर्किटेक्ट थे। अपना कॉलेज खत्म करने के बाद जॉन ने मीडिया प्लैनर के तौर पर फर्म्स में काम करना शुरू कर दिया। जॉन शुरू से ही कद-काठी और शारीरिक रूप से अच्छे रहें हैं। इसी नौकरी के दौरान उन्हें उनके बॉस ने एक ऐसी सलाह दी जिसने उनकी जिंदगी को पूरी तरह से बदल कर रख दिया।
जॉन के बॉस ने उनकी कद-काठी को देखते हुए, उन्हें मॉडलिंग में हाथ आजमाने के सलाह दी। इतना ही नहीं मॉडलिंग प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए उन्होंने जॉन की मदद भी की। जॉन को अपने बॉस का ये आईडिया बहुत पसंद आया। इस अभिनेता ने बिना समय गवाएं मॉडलिंग प्रतियोगिता का फॉर्म भरा। जिस मॉडलिंग प्रतियोगिता में जॉन ने भाग लिया उसमें वो जीतकर ‘ग्लैडरैग्स सुपरमॉडल ऑफ द ईयर’ बन गए। इसके बाद उन्हें इस इवेंट के इंटरनेशनल एडिशन में भी हिस्सा लेने का मौका मिला। दुनियाभर के मॉडल्स से भरे इस इवेंट में जॉन अब्राहम फर्स्ट रनर अप रहें।
माॅडलिग से की थी शुरुआत
बॉलीवुड के कई सितारे ऐसे हैं जो पहले मॉडल बने और फिर फिल्मी परदे पर कदम रखा। जॉन भी उन्हीं अभिनेताओं में से एक हैं। हम आपको बता दे कि जॉन भारत के सबसे महंगे मॉडल रह चुकें है। मॉडलिंग की दुनिया में इस अभिनेता ने खुद को एक इंटरनेशल चेहरा बना लिया। जब उन्होंने फिलीपीन्स में इंटरनेशल मॉडलिंग कांटेस्ट जीता तो उसके बाद उनके पास मॉडलिंग असाइनमेंट की झड़ी लग गई। उन्होंने सिंगापुर , हॉन्गकॉन्ग, लंदन और न्यूयॉर्क समेत दुनियाभर के कई शहरों में मॉडलिंग की। हालांकि इंटरनेशल फेस बनने के बाद भी जॉन इस बात से बहुत परेशान हुए कि इंडिया में वो अब तक अपनी कुछ खास पहचान नहीं बना पाए।
इंडिया में खुद का नाम बनाने के लिए जॉन अपने देश वापिस लौट आएं। देखते ही देखते वो भारत के सबसे अधिक कमाई करने वाले मॉडल बन गए। मॉडलिंग फील्ड में जॉन की सफलता को देखते हुए जैजी -बी ने उन्हें अपने गाने ‘सूरमा’ के म्यूज़िक वीडियो में कास्ट किया। ये इस क्षेत्र में उनका पहला काम था। उसके बाद उन्हें पंकज उदास के गाने ‘चुपके चुपके’ में कास्ट किया गया। इस गाने ने उनके सपने को पूरा किया और वो मशहूर हो गए।