हेरोइन का नशा करके सो गए थे संजय दत्त, जब उठे तो सब हैरान रह गए
संजय दत्त बाॅलीवुड के दमदार एक्टरों में से एक है। उनका जीवन काफी रोमांचक और उतार चढ़ाव वाला रहा है। उन्होंने अपने जीवन में कई बड़े - बड़े उतार चढ़ाव देखें है। उन्होंने पहले अपनी मां को खोया उसके बाद अपनी पहली पत्नी की मौत हुई तो दूसरी पत्नी से उनका तलाक हुआ। वर्तमान में [...]
संजय दत्त बाॅलीवुड के दमदार एक्टरों में से एक है। उनका जीवन काफी रोमांचक और उतार चढ़ाव वाला रहा है। उन्होंने अपने जीवन में कई बड़े – बड़े उतार चढ़ाव देखें है। उन्होंने पहले अपनी मां को खोया उसके बाद अपनी पहली पत्नी की मौत हुई तो दूसरी पत्नी से उनका तलाक हुआ। वर्तमान में उनकी तीसरी पत्नी यानि मान्यता दत्त है। जिनके साथ काफी लंबे समय से है। हाल ही में संजय दत्त की बेटी त्रिशला दत्त ने अपने पिता से जुड़ा एक रोचक किस्सा शेयर किया। आईये जानते है इस किस्से के बारे।
हेरोइन का नशा करके सो गए थे संजय दत्त
दरअसल यह वीडियो 2006 का है। जब संजय दत्त एक्ट्रेस सिमी गरेवाल के शो रेंडेज़वस विद सिमी गरेवाल में पहुंचे थे। इस दौरान संजय ने अपने ड्रग्स की लत और फैमिली इश्यू पर खुलकर बात की। वीडियो में संजय दत्त ने बताया कि जब वह एक दिन सुबह उठे तो उन्हें बहुत भूख लग रही थी। उन्होंने अपने नौकर से अपने लिए कुछ बनाने के लिए कहा। उस वक्त वो रोने लगा। जब संजय ने उनसे रोने की वजह पूछी तो नौकर ने उन्हें बताया कि संजय दो दिनों के बाद नींद से जागे हैं।
संजय कहते हैं वे हेरोइन लेकर सो गए थे। जब वे उठे तो उन्होंने शीशे में अपना चेहरा देखा जो भीगा हुआ था। उन्होंने कहा, ‘मुझे पता था कि अगर मैंने खुद को न रोका तो मैं मर जाऊंगा। मैं पापा के पास गया और उनसे मुझे बचाने के लिए कहा, उन्होंने मुझे एक जाने-माने अस्पताल में भेजा और उसके तुरंत बाद मुझे अमेरिका के एक पुनर्वास केंद्र में भेज दिया गया।
रिहेब में छूटी आदत
जहां वें काफी दिन तक रूके थे। इस रिहेब सेंटर उन्होंने काफी नशे छुडाने के लिए काफी मशक्कत की। इसके बाद उन्होंने नशा करना छोड़ दिया। इसके बाद एक आतंकी घटना में भी संजय दत्त का नाम जुड़ा था। जिसके कारण उन्हें जेल में तक रहना पड़ा था। हालांकि अब इस समय संजय दत्त फिल्मों में काम कर रहे हैं।