RCB vs KKR: बेहद शर्मनाक हार पर फाफ डुप्लेसी का अजीबो गरीब बहाना, ऐसे तो ट्रॉफी जीतने से रही RCB

केकेआर के खिलाफ मुकाबले आरसीबी की टीम को उसके घर में 7 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बाद टीम के कप्तान फाफ डुप्लेसी काफी निराश थे। मैच के बाद उन्होंने कहा कि दूसरी पारी में बैटिंग काफी आसान हो गई थी। KKR vs RCB: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान [...]

By Shaikh Almina · 30/3/2024

केकेआर के खिलाफ मुकाबले आरसीबी की टीम को उसके घर में 7 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बाद टीम के कप्तान फाफ डुप्लेसी काफी निराश थे। मैच के बाद उन्होंने कहा कि दूसरी पारी में बैटिंग काफी आसान हो गई थी।

KKR vs RCB: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान फाफ डुप्लेसी ने इंडियन प्रीमियर लीग में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ सात विकेट की हार के बाद अजब-गजब बनाया है। डुप्लेसी ने मैच के बाद कहा कि दूसरी पारी में पिच बल्लेबाजी के लिए बेहतर हो गई थी।आरसीबी के 183 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए नाइट राइडर्स ने वेंकटेश अय्यर और सुनील नारायण की तूफानी पारियों से 19 गेंद शेष रहते तीन विकेट पर 186 रन बनाकर आसान जीत दर्ज की।

नारायण और फिल सॉल्ट ने पहले विकेट के लिए 6.3 ओवर में 86 रन जोड़कर टीम को ताबड़तोड़ शुरुआत दिलाई जबकि वेंकटेश ने कप्तान श्रेयस अय्यर के साथ तीसरे विकेट के लिए 75 रन जोड़कर जीत की राह आसान की।

डुप्लेसी ने मैच के बाद कहा, ‘पहली पारी में कुछ गेंद रुक कर आ रहीं थी लेकिन लक्ष्य का पीछा करते हुए पिच बेहतर हो गई। पहली पारी में बल्लेबाजी करना आसान नहीं था और आप देख सकते हैं कि विराट कोहली को भी थोड़ा संघर्ष करना पड़ा।’ डुप्लेसी ने स्वीकार किया की नारायण और सॉल्ट की साझेदारी के बाद वापसी करना काफी मुश्किल था।

कोहली की पारी आरसीबी के नहीं आई काम

उन्होंने कहा, ‘हम एक या दो चीजें आजमा सकते थे लेकिन जिस तरह से सॉल्ट और नारायण ने बल्लेबाजी की, उन्होंने मैच काफी हद तक हमारे से छीन लिया। वे शानदार थे और पहले छह ओवरों में खेल को हमारी पहुंच से दूर कर दिया।

आरसीबी ने इससे पहले कोहली की 59 गेंद में चार छक्कों और चार चौकों से नाबाद 83 रन की पारी की बदौलत छह विकेट पर 182 रन बनाए। कोहली ने कैमरन ग्रीन (33) के साथ दूसरे विकेट के लिए 65 और ग्लेन मैक्सवेल (28) के साथ तीसरे विकेट के लिए 42 रन की साझेदारी भी की। दिनेश कार्तिक ने अंत में आठ गेंद में तीन छक्कों की मदद से 20 रन बनाए।

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full