नेपोटिज्म को लेकर खड़ा हुआ था दोनों के बीच विवाद, अब एक फिल्म में नजर आ रहे साथ में

बाॅलीवुड में नेपोटिज्म को लेकर काफी चर्चा की जाती है। इसकी शुरुआत सिध्दांत चतुर्वेदी और अनन्या पांडेय के शो काफी विद करण से हुई थी। इसको लेकर काफी चर्चा भी हुई थी। जहां उन्होंने अनन्या पांडेय को लेकर बड़ा बयान दिया था। हालांकि इसके बाद दोनों के बीच विवाद की स्थिति भी बन गई थी। [.

By Amit Rajput · 5/1/2024

बाॅलीवुड में नेपोटिज्म को लेकर काफी चर्चा की जाती है। इसकी शुरुआत सिध्दांत चतुर्वेदी और अनन्या पांडेय के शो काफी विद करण से हुई थी। इसको लेकर काफी चर्चा भी हुई थी। जहां उन्होंने अनन्या पांडेय को लेकर बड़ा बयान दिया था। हालांकि इसके बाद दोनों के बीच विवाद की स्थिति भी बन गई थी। लेकिन अब दोनों की फिल्म आ रही है। जिसके कारण काफी चर्चा में बने हुए हैं। आईये जानते है इस किस्से के बारे में।

सिध्दांत का बयान हुआ था वायरल

सिद्धांत ने हाल ही में ये खुलासा किया कि 2019 में जो हुआ, उसी की वजह से सिद्धांत और अनन्या के बीच दोस्ती हुई। अनन्या ने भी सिद्धांत की बात में हां में हां मिलाई और कहा- हां, हमारी बातचीत उसी नेपोटिज्म के तंज से शुरू हुई और फिर हम दोस्त बन गए। सिद्धांत मेरा एक ऐसा दोस्त है जिसे मैं कॉल करके बता सकती हूं कि मैं कैसा महसूस कर रही हूं।

अगर मुझे लगता है कि पर्सनली और प्रोफेशनली कुछ ठीक नहीं है, या अगर उसे लगता है कि कुछ दिक्कत है, तो हम एक-दूसरे से शेयर करते हैं।

अब एक फिल्म में नजर आ रहे हैं

साथ में सिद्धांत ने आगे कहा- 2019 में जो भी हुआ, उससे मेरे और अनन्या के बीच रिश्ते खराब नहीं हुए। हमारी दोस्ती पर कभी असर नहीं पड़ा क्योंकि हमने उसके ठीक बाद गहराइयां की थी, और अब हम दोनों फिल्म खो गए हम कहां में साथ नजर आएंगे।खो गए हम कहां फिल्म तीन दोस्तों की कहानी है। ये तीनों दोस्त- इमाद, अहाना और नील अपने जीवन में आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे हैं और अपनी ऑनलाइन पहचान को अपने वास्तविक स्वरूप के साथ बैलेंस करने की कोशिश में लगे रहते हैं।

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full