Tiger 3 Advance Booking Collection: धड़ाधड़ बिक रही हैं सलमान-कटरीना की मूवी की टिकटें, 3 दिन में हुए मालामाल
बॉक्स ऑफिस पर टाइगर 3 के आने से पहले ही सलमान खान अपना कब्जा जमाने की पक्की तैयारी कर चुके हैं। उनकी फिल्म टाइगर-3 की एडवांस बुकिंग ने तीसरे दिन भी ताबड़तोड़ कलेक्शन किया। इमरान हाशमी और कटरीना कैफ स्टारर इस मूवी की अब तक कितनी टिकट बिकी और तीन दिन में कितना कलेक्शन हुआ [...]
बॉक्स ऑफिस पर टाइगर 3 के आने से पहले ही सलमान खान अपना कब्जा जमाने की पक्की तैयारी कर चुके हैं। उनकी फिल्म टाइगर-3 की एडवांस बुकिंग ने तीसरे दिन भी ताबड़तोड़ कलेक्शन किया। इमरान हाशमी और कटरीना कैफ स्टारर इस मूवी की अब तक कितनी टिकट बिकी और तीन दिन में कितना कलेक्शन हुआ यहां पर पढ़े पूरी रिपोर्ट-
Tiger 3: सलमान खान और कटरीना कैफ की जोड़ी एक लंबे समय बाद फिर से फिल्मी पर्दे पर लौट रही है। दोनों मनीष शर्मा के निर्देशन में बनी स्पाई यूनिवर्स फिल्म ‘टाइगर-3’ में अविनाश सिंह राठौर और जोया बनकार दमदार एक्शन दिखाते हुए नजर आएंगे।
विलेन के रूप में यशराज बैनर तले बनी इस मूवी में इमरान हाशमी (Emraan Hashmi)भी दबंग खान को ज्वॉइन करने वाले हैं। दिवाली पर रिलीज होने वाली टाइगर 3 की एडवांस बुकिंग 4 नवंबर को ही खुल चुकी हैं, जिसके बाद धड़ाधड़ टिकट बिक रही है। पहले ही दिन टिकट विंडो पर गदर मचाने वाली सलमान खान की इस मूवी ने 3 दिन में ताबड़तोड़ कमाई कर ली है।
3 दिन की एडवांस बुकिंग में टाइगर 3 की बिकी इतनी टिकट
टाइगर 3 की रिलीज को बस अब पांच दिन बाकी हैं। वैसे तो टिकट विंडो हमेशा फिल्म रिलीज से 1 वीक पहले ओपन होते हैं, लेकिन टाइगर 3 को लेकर हर दिन बढ़ रहे क्रेज को देखते हुए इसकी एडवांस बुकिंग इंडिया में थोड़ी जल्दी खोल दी गयी। जिसका नतीजा भी आंकड़ों के रूप में साफ दिखा।
एक लीडिंग न्यूज पोर्टल की रिपोर्ट्स के मुताबिक, हिंदी 2D में फिल्म की अब तक 2 लाख 17 हजार से अधिक टिकट बिकी, तो IMAX 2D में टाइगर 3 की लगभग 5 हजार के करीब टिकट बिकी, इसके अलावा 4DX में 1099 और तेलुगु 2D में लगभग 3077 के करीब अब तक टिकट सोल्ड आउट हो चुकी हैं। इंडिया में तीन दिनों के अंदर ही अब तक 2, 27,6 05 के करीब टिकट बिक्री हो गयी है।
3 दिन की एडवांस बुकिंग में टाइगर 3 की बिकी इतनी टिकट
https://www.instagram.com/reel/CycyPWJIRFj/?igshid=MzRlODBiNWFlZA==
सलमान खान-कटरीना कैफ और इमरान हाशमी की टाइगर 3(Tiger 3) के क्रेज को देखते हुए कई थिएटर्स में इस फिल्म के शोज भी बढ़ा दिए गए हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो, ये मूवी ओवरऑल 9 हजार से अधिक सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
टाइगर 3 की तीन दिन में हुई टिकट बिक्री से हुए कलेक्शन की बात करें तो ये फिल्म 6.48 करोड़ के आसपास की कमाई कर चुकी है। हालांकि, शाह रुख खान की ‘जवान’ का रिकॉर्ड तोड़ने से फिलहाल ये फिल्म चूक गयी है। सलमान-कटरीना कैफ स्पाई थ्रिलर फिल्म दिवाली के दिन 12 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।