10 टेस्ट, 12 टी20 और 3 वनडे…चैंपियंस ट्रॉफी तक इतने मैच खेलेगा भारत, आज ही नोट कर लें पूरा शेड्यूल फरवरी तक!

वनडे में गौतम गंभीर के कोचिंग करियर की शुरुआत भले ही खराब हुई हो, लेकिन अभी इस दिग्गज के सामने कई उपलब्धियों को हासिल करने का मौका है. गंभीर और टीम इंडिया के लिए आने वाला समय काफी व्यस्त होने वाला है. India Cricket Team Schedule Test ODI T20I India National Cricket Team: भारतीय क

By Shaikh Almina · 11/8/2024

वनडे में गौतम गंभीर के कोचिंग करियर की शुरुआत भले ही खराब हुई हो, लेकिन अभी इस दिग्गज के सामने कई उपलब्धियों को हासिल करने का मौका है. गंभीर और टीम इंडिया के लिए आने वाला समय काफी व्यस्त होने वाला है.

India Cricket Team Schedule Test ODI T20I India National Cricket Team: भारतीय क्रिकेट टीम में राहुल द्रविड़-रोहित शर्मा युग के बाद अब गौतम गंभीर-रोहित शर्मा युग की शुरुआत हो चुकी है. टी20 वर्ल्ड कप में ऐतिहासिक जीत हासिल करने के पाद टीम इंडिया सातवें स्थान पर है. टी20 फॉर्मेट में उसका फॉर्म शानदार है. रोहित शर्मा के संन्यास लेने के बाद सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने इस फॉर्मेट में टीम की कमान संभाली. उन्होंने भी सफलता के सिलसिले को जारी रखा. नए हेड कोच गौतम गंभीर के साथ मिलकर उन्होंने श्रीलंका में टी20 सीरीज जीत ली. हालांकि, रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को ऐसी सफलता नहीं मिली. उनकी कप्तानी में टीम इंडिया वनडे सीरीज हार गई. 50 ओवर के फॉर्मेट में गंभीर की शुरुआत खराब हुई.

व्यस्त होने वाला है आने वाला समय

वनडे में गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) के कोचिंग करियर की शुरुआत भले ही खराब हुई हो, लेकिन अभी इस दिग्गज के सामने कई उपलब्धियों को हासिल करने का मौका है. गंभीर और टीम इंडिया के लिए आने वाला समय काफी व्यस्त होने वाला है. अगले साल होने वाले चैंपियंस ट्रॉफी से पहले कई टेस्ट और टी20 वनडे सीरीज होने हैं. हालांकि, टीम इंडिया को सिर्फ एक ही वनडे सीरीज में खेलने का मौका मिलेगा. इसे लेकर काफी चिंता बनी हुई है. चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन 50 ओवर के फॉर्मेट में होना है और भारत को इसमें सिर्फ 3 ही मैच टूर्नामेंट से पहले खेलने हैं.

3 देशों से टेस्ट सीरीज

भारत को चैंपियंस ट्रॉफी (ICC Champions Trophy) से पहले 3 देशों से टेस्ट सीरीज में हिस्सा लेना है. घरेलू मैदान पर रोहित शर्मा की टीम बांग्लादेश (India vs Bangladesh Series) और न्यूजीलैंड (India vs New Zealand Series) के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलेगी. उसके बाद सबसे कठिन सीरीज ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia Test Series) में होनी है. वह भारत 5 टेस्ट मैच खेलेगा. टीम इंडिया ने अपने पिछले दो ऑस्ट्रेलिया दौरों पर टेस्ट सीरीज में जीत हासिल की है. रोहित शर्मा और गौतम गंभीर कंधों पर उस क्रम को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी है. टीम इंडिया (India tour of Australia 2024-25) वहां सीरीज जीत की हैट्रिक लगाने उतरेगी.

टी20 मैचों की भी भरमार

भारत को टेस्ट से भी ज्यादा टी20 मुकाबले खेलने हैं. चैंपियंस ट्रॉफी से पहले टीम इंडिया क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में 12 मुकाबले खेलने हैं. भारत को बांग्लादेश के खिलाफ 3, साउथ अफ्रीका (India vs South Africa Series) के खिलाफ 4 और इंग्लैंड के खिलाफ 5 टी20 मैच खेलने हैं. इनमें से बांग्लादेश और इंग्लैंड से सीरीज घरेलू मैदान पर होंगे. वहीं, साउथ अफ्रीका की जमीन पर 4 मुकाबले होने हैं.

वनडे में सिर्फ 3 मैच

शेड्यूल में सबसे बड़ा आश्चर्य यह है कि टीम इंडिया को सिर्फ 3 वनडे मैच ही खेलने हैं. फरवरी -मार्च में पाकिस्तान की मेजबानी में चैंपियंस ट्रॉफी होनी है. हालांकि, भारतीय टीम के वहां जाने पर अभी संशय बरकरार है. अगर टीम इंडिया वहां नहीं जाती है तो उसके मैच न्यूट्रल वेन्यू पर हो सकते हैं. ऐसे में एशिया कप 2023 की तरह चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी भी पाकिस्तान को हाइब्रिड मॉडल पर करनी होगी. तब भारत ने अपने मैच श्रीलंका में खेले थे. चैंपियंस ट्रॉफी से पहले भारत को इंग्लैंड (India vs England Series) के खिलाफ फरवरी में 3 वनडे मैच खेलने हैं.

India National Cricket Team Schedule: चैंपियंस ट्रॉफी तक भारत का शेड्यूल

तारिकमैचखिलाफजगहसमय
19-23 सितंबरपहला टेस्टबांग्लादेशचेन्नई9.30 A.M
27 सितंबर – 1 अक्टूबरदूसरा टेस्ट बांग्लादेश कानपुर 9.30 A.M
6 अक्टूबरपहला टी20 बांग्लादेशधर्मशाला7.00 P.M
9 अक्टूबरदूसरा टी20 बांग्लादेश नई दिल्ली7.00 P.M
12 अक्टूबरतीसरा टी20 बांग्लादेश हैदराबाद 7.00 P.M
16-20 अक्टूबरपहला टेस्ट न्यूजीलैंड बेंगलुरु 9:30 A.M
1-5 नवंबरदूसरा टेस्ट न्यूजीलैंडपुणे9.30
A.M
8 नवंबरपहला टी20 साउथ अफ्रीकाडरबन
10 नवंबरदूसरा टी20 साउथ अफ्रीकागकेबरहा
13 नवंबरतीसरा टी20 साउथ अफ्रीकासेंचुरियन
15 नवंबर चौथा टी20 साउथ अफ्रीकाजोहान्सबर्ग
22-26 नवंबरपहला टेस्ट ऑस्ट्रेलियापर्थ8.00 A.M
6-10 दिसंबरदूसरा टेस्ट ऑस्ट्रेलियाएडिलेड9.30 A.M
14-18 दिसंबर तीसरा टेस्ट ऑस्ट्रेलियाब्रिसबेन5.30 A.M
26-30 दिसंबर चौथा टेस्ट ऑस्ट्रेलियामेलबर्न5.30 A.M
3-7 जनवरी पांचवां टेस्ट ऑस्ट्रेलियासिडनी5.30 A.M
22 जनवरी पहला टी20 इंग्लैंडचेन्नई7.00 P.M
25 जनवरी दूसरा टी20 इंग्लैंडकोलकाता7.00 P.M
28 जनवरी तीसरा टी20 इंग्लैंडराजकोट7.00 P.M
31 जनवरी चौथा टी20 इंग्लैंडपुणे7.00 P.M
2 फरवरी पांचवां टी20 इंग्लैंडमुंबई7.00 P.M
6 फरवरी पहला वनडे इंग्लैंडनागपुर1.30
P.M
9 फरवरी दूसरा वनडे इंग्लैंडकटक1.30 P.M
12 फरवरी तीसरा वनडे इंग्लैंडअहमदाबाद1.30 P.M
Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full