IPL 2024: ईडन गार्डन में प्लेऑफ का टिकट कटाने पर होगी केकेआर की नजरें, लाज बचाने उतरेगी मुंबई इंडियंस

शानदार फॉर्म में चल रही दो बार की पूर्व चैम्पियन कोलकाता नाइट राइडर्स शनिवार को अपने मैदान पर इस सत्र के आखिरी मैच में मुंबई इंडियंस से खेलेगी तो उसका लक्ष्य ईडन गार्डंस पर ही तीन साल में पहली बार आईपीएल प्लेआफ का टिकट कटाने का होगा. KKR vs MI: कोलकाता, 10 मई शानदार फॉर्म [...]

By ·

शानदार फॉर्म में चल रही दो बार की पूर्व चैम्पियन कोलकाता नाइट राइडर्स शनिवार को अपने मैदान पर इस सत्र के आखिरी मैच में मुंबई इंडियंस से खेलेगी तो उसका लक्ष्य ईडन गार्डंस पर ही तीन साल में पहली बार आईपीएल प्लेआफ का टिकट कटाने का होगा.

KKR vs MI: कोलकाता, 10 मई शानदार फॉर्म में चल रही दो बार की पूर्व चैम्पियन कोलकाता नाइट राइडर्स शनिवार को अपने मैदान पर इस सत्र के आखिरी मैच में मुंबई इंडियंस से खेलेगी तो उसका लक्ष्य ईडन गार्डंस पर ही तीन साल में पहली बार आईपीएल प्लेआफ का टिकट कटाने का होगा. दो बार के खिताब विजेता कप्तान गौतम गंभीर की टीम मेंटोर के रूप में वापसी के बाद केकेआर ने इस सत्र में शानदार प्रदर्शन किया है. अब तक 11 मैचों में से आठ जीतकर दस टीमों शीर्ष पर काबिज केकेआर को प्लेआफ का टिकट कटाने के लिये एक और जीत की जरूरत है. शाहरूख खान की टीम अपने गढ ईडन गार्डंस पर ही यह श्रेय हासिल करना चाहेगी.

सुनील नारायण को दुनिया के दूसरे नंबर के टी20 बल्लेबाज फिल साल्ट के साथ पारी की शुरूआत करने भेजने का गंभीर का दाव मास्टर स्ट्रोक साबित हुआ है. दोनों ने टीम को पावरप्ले में शानदार शुरूआत देते हुए आठ मैचों में पहले बल्लेबाजी करते हुए 200 के पार पहुंचाया है.

नरेन-सॉल्ट का जलवा बरकरार

नारायण अब तक 32 छक्के लगा चुके हैं और अभिषेक शर्मा (35) के बाद दूसरे स्थान पर है. अब तक एक शतक और तीन अर्धशतक लगा चुके नारायण ने 183 . 66 की स्ट्राइक रेट से 461 रन बना लिये हैं. वहीं इंग्लैंड के साल्ट ने 183 . 33 की स्ट्राइक रेट से 429 रन बनाये हैं. इन दोनों के शानदार फॉर्म के कारण आंद्रे रसेल और रिंकू सिंह जैसे फिनिशरों को ज्यादा मौके नहीं मिले. इन दोनेां की बल्लेबाजी ने गेंदबाजों खासकर मिचेल स्टार्क के खराब फॉर्म की भी भरपाई कर दी है. तीसरे नंबर पर युवा अंगकृष रघुवंशी ने अपनी उपयोगिता साबित की है.

वहीं पांच बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस हार्दिक पंड्या की कप्तानी में इस सत्र से बाहर होने वाली पहली टीम रही. पिछले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को हराने वाली मुंबई अब प्रतिष्ठा के लिये खेल रही है. सूर्यकुमार यादव ने पिछले दो मैचों में 56 और नाबाद 102 रन बनाये हैं जो टी20 विश्व कप से पहले भारतीय टीम के लिये अच्छा संकेत है. प्रशंसकों को रोहित शर्मा और पंड्या से भी अच्छी पारियों की उम्मीद होगी. भारतीय कप्तान रोहित पिछले पांच मैचों में से चार में दोहरे अंक तक तक भी नहीं पहुंच सके.

मुंबई प्लेऑफ की दौड़ से बाहर

तीसरे नंबर पर युवा अंगकृष रघुवंशी ने अपनी उपयोगिता साबित की है. वहीं पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस हार्दिक पंड्या की कप्तानी में इस सत्र से बाहर होने वाली पहली टीम रही. पिछले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को हराने वाली मुंबई अब प्रतिष्ठा के लिए खेल रही है. सूर्यकुमार यादव ने पिछले दो मैचों में 56 और नाबाद 102 रन बनाए हैं जो टी-20 विश्वकप से पहले भारतीय टीम के लिए अच्छा संकेत है. प्रशंसकों को रोहित शर्मा और पंड्या से भी अच्छी पारियों की उम्मीद होगी. भारतीय कप्तान रोहित पिछले पांच मैचों में से चार में दोहरे अंक तक तक भी नहीं पहुंच सके.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11 इस प्रकार है

मुंबई इंडियंस

कोलकाता नाइट राइडर्स

Hindi Behind Talkies AMP · त्वरित दृश्य
पूरा लेख देखें