क्या प्रभास की ‘Kalki 2898 AD’ फिर से हो जाएगी postpone? लोकसभा चुनाव के कारण फैन्स लगा रहे अटकलें

प्रभास और दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी' का सभी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जबां ये पहले 12 जनवरी को सिनेमाघरों में आने वाली थी। वहीं, अब 9 मई के लिए शेड्यूल हुई है। हालांकि अब एक बार फिर इसकी रिलीज में अड़चन पैदा हो रही है। जानिए वजह- Kalki 2898 AD [...]

By Shaikh Almina · 17/3/2024

प्रभास और दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ का सभी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जबां ये पहले 12 जनवरी को सिनेमाघरों में आने वाली थी। वहीं, अब 9 मई के लिए शेड्यूल हुई है। हालांकि अब एक बार फिर इसकी रिलीज में अड़चन पैदा हो रही है। जानिए वजह-

Kalki 2898 AD Postponed: नाग अश्विन की डायरेक्टेड और प्रभास, दीपिका पादुकोण, कमल हासन और अमिताभ बच्चन स्टारर फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ 9 मई को रिलीज होने के लिए तैयार है। लेकिन एक बार फिर इसमें एक पेंच फंसता दिखाई दे रहा है। खबर है कि ये एक बार फिर से पोस्टपोन हो सकती है। और वजह इस बार कोई दूसरी फिल्म नहीं, बल्ति 13 मई को तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में होने वाले लोकसभा चुनाव है। इससे फैन्स निराश हो रहे हैं।

दरअसल, चुनाव आयोग ने तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा की। चौथे चरण का चुनाव 13 मई को होना तय किया है। यह देखते हुए कि ‘कल्कि 2898 एडी’ 9 मई को रिलीज होने वाली है। ऐसे में फैन्स को संदेह है कि कहीं मूवी को फिर से आगे न बढ़ा दिया जाए। जिससे उन्हें और इंतजार करना पड़ेगा।

विश्वाक सेन चुनाव के बाद लाएंगे मूवी

इन सब खबरों के बीच, विश्वाक सेन ने अपनी फिल्म को चुनाव के बाद रिलीज करने का फैसला किया है। उनकी फिल्म ‘गैंग्स ऑफ गोदावरी’ की रिलीज डेट अब 17 मई हो गई है। ऐसे में अगर नाग अश्विन भी पोस्टपोन करेंगे तो उन्हें स्लॉट मिलना भी शायद मुश्किल होगा। 600 करोड़ के बजट में बनी ये मूवी पहले 12 जनवरी को थिएटर्स में आने वाली थी। लेकिन अब 9 मई के लिए शेड्यूल है।

लोगों का कहना है पोस्टपोन हो जाएगी

इस मूवी की रिलीज डेट के पोस्टपोन होने की अफवाह ने फैन्स को मायूस कर दिया है। एक ने लिखा, ’13 मई को चुनाव है। कल्कि पक्का पोस्ट होगी।’ एक ने कहा, ‘9 मई को ही कल्कि रिलीज होगी। लेकिन 13 को चुनाव होने के कारण पॉलिटिकल कैम्पेनिंग की वजह से 11 मई तक सब व्यस्त रहेंगे। इससे मूवी को ज्यादा फायदा नहीं मिल पाएगा।’ हालांकि फिल्म की टीम की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full