IPL 2025: क्रुणाल पांड्या ही बनेंगे RCB के नए कप्तान, फ्रेंचाइजी के लेटेस्ट पोस्ट से मिला हिंट

आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन के बाद सवाल है कि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु का कप्तान कौन होगा? अब RCB ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर इसका हिंट दिया है. Ipl 2025: आईपीएल 2025 की नीलामी के बाद से ही सवाल है कि आखिर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु कप्तान किसे बनाएगी? कभी विराट कोहली का नाम चर्चा [..

By Shaikh Almina · 10/12/2024

आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन के बाद सवाल है कि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु का कप्तान कौन होगा? अब RCB ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर इसका हिंट दिया है.

Ipl 2025: आईपीएल 2025 की नीलामी के बाद से ही सवाल है कि आखिर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु कप्तान किसे बनाएगी? कभी विराट कोहली का नाम चर्चा में आ जाता है, तो कभी भुवनेश्वर कुमार का. लेकिन, इस बीच फ्रेंचाइजी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है, जो इस ओर इशारा कर रहा है कि स्टार ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या को कप्तानी मिल सकती है.

RCB का पोस्ट हुआ वायरल

आईपीएल 2025 में RCB के कैप्टन को लेकर काफी वक्त से चर्चा चल रही है. आखिर उनका कैप्टन कौन होगा? इस बीच रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसके बाद अटकलों का बाजार गर्म है कि क्रुणाल पांड्या टीम की कप्तानी कर सकते हैं.

फ्रेंचाइजी ने क्रुणाल पांड्या की फोटो शेयर की है, जिसमें वह RCB की जर्सी में किलर लुक देते दिख रहे हैं. कैप्शन में लिखा- टॉप-K यहां हैं… पांड्या के पास ऑरा है, लेकिन आप तो ये पहले से ही जानते हैं.

क्रुणाल पांड्या के पास है कप्तानी का अनुभव

IPL 2025 ऑक्शन में RCB ने क्रुणाल पांड्या को खरीदने के लिए 5.75 करोड़ रुपये खर्च किए हैं. जाहिर तौर पर क्रुणाल एक अच्छे स्पिन ऑलराउंडर हैं और घरेलू स्तर पर उन्हें कप्तानी करने का अच्छा अनुभव है. इतना ही नहीं लखनऊ सुपर जायंट्स में भी वह केएल राहुल की गैरमौजूदगी में टीम की कमान संभाल चुके हैं और उन्होंने LSG को प्लेऑफ तक पहुंचाया था. ऐसे में यदि RCB के पास कैप्टन नहीं है, तो वह क्रुणाल पांड्या के बारे में सोच सकती है.

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full