वामिका के लिए सालभर में एक फिल्म करने के लिए तैयार थीं अनुष्का, अब बेटे अकाय के पैदा होने के बाद क्या बड़ा फैसला लेंगी एक्ट्रेस?

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली हाल ही में बेबी बॉय के पैरेंट्स बने हैं। दोनों वामिका के बाद अब बेटे अकाय के भी पैरेंट्स बन गए हैं। इस वक्त दोनों स्टार्स अपने बच्चों के साथ लाइफ एंजॉय कर रहे हैं और फैंस भी दोनों के लिए बहुत खुश हैं। Virat Kohli - Anushka Sharma: विराट [...]

By Shaikh Almina · 21/2/2024

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली हाल ही में बेबी बॉय के पैरेंट्स बने हैं। दोनों वामिका के बाद अब बेटे अकाय के भी पैरेंट्स बन गए हैं। इस वक्त दोनों स्टार्स अपने बच्चों के साथ लाइफ एंजॉय कर रहे हैं और फैंस भी दोनों के लिए बहुत खुश हैं।

Virat Kohli – Anushka Sharma: विराट कोहली और अनुष्का शर्मा हाल ही में दोबारा पैरेंट्स बने हैं। एक्ट्रेस ने बेटे को जन्म दिया है। फैंस से लेकर सेलेब्स तक सभी दोनों को बधाई दे रहे हैं। अब क्योंकि एक्ट्रेस काफी समय से फिल्मों से दूर हैं तो सबका यही सवाल है क्या बेटे होने के बाद एक्ट्रेस का ब्रेक जारी रहेगा। दरअसल एक्ट्रेस का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह पैरेंटिंग के बारे में डिस्कस कर रही थीं।

क्या काम करेंगी कम

अनुष्का ने वीडियो में कहा था कि वामिका को उनका समय ज्यादा चाहिए। विराट अच्छे पिता हैं और अपने पिता होने की जिम्मेदारी पूरी निभाते हैं, लेकिन वामिका को उनकी जरूरत ज्यादा होती है। यही वजह है कि उन्होंने साल में 1 फिल्म करने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि वह एक्टिंग से प्यार करती हैं, लेकिन साथ ही लाइफ में बैलेंस बना रही हैं ताकि उन्हें फैमिली टाइम मिले। अनुष्का ने बताया कि वह अब वैलिडेशन नहीं लेती हैं और वही करेंगी जो करना है।

ऐसा कहा जा रहा है कि हो सकता है कि अकाय के लिए भी वह ऐसा करें। वह बेटे के लिए भी साल में एक फिल्म करें या फिर अभी लंबा ब्रेक लें फिल्मों में काम करने के लिए।

अनाउंसमेंट कर चौंकाया

अनुष्का और विराट ने बेटे के जन्म की अनाउंसमेंट करते हुए लिखा, ‘बहुत खुशी और प्यार के साथ हम आपको बता रहे हैं कि 15 फरवरी को हमारा बेटा अकाय और वामिका का छोटा भाई इस दुनिया में आया है। हमें आपके आशीर्वाद, प्रार्थनाएं की इस खूबसूरत समय में जरूरत है। इसके साथ ही आपसे रिक्वेस्ट करते हैं कि ऐसे समय में हमारी प्राइवेसी का ध्यान रखें।’ बता दें कि काफी समय से अनुष्का की प्रेग्नेंसी की खबर आ रही थी हालांकि एक्ट्रेस ने बेबी की अनाउंसमेंट से पहले तक कभी इस बारे में कमेंट नहीं किया।

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full