Naagin 7: अंकिता लोखंडे की ‘नागिन 7’ में एंट्री हुई FIX? एक्ट्रेस ने सामने आकर पहली बार बताया सच

टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे का नाम नागिन 7 से जुड़ रहा है। दावा है कि अंकिता एकता कपूर की नई नागिन बनेंगी। अब एक्ट्रेस ने इस पर चुप्पी तोड़ी है। Ankita Lokhande In Naagin 7: सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 17 से बाहर आकर अंकिता लोखंडे की किस्मत चमक गई है। एक्ट्रेस के [...]

By Shaikh Almina · 7/2/2024

टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे का नाम नागिन 7 से जुड़ रहा है। दावा है कि अंकिता एकता कपूर की नई नागिन बनेंगी। अब एक्ट्रेस ने इस पर चुप्पी तोड़ी है।

Ankita Lokhande In Naagin 7: सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 17 से बाहर आकर अंकिता लोखंडे की किस्मत चमक गई है। एक्ट्रेस के हाथ एक से बढ़कर एक प्रोजेक्ट लग रहे हैं। शो खत्म करने के तुरंत बाद ही अंकिता लोखंडे ने फिल्म ‘स्वतंत्र वीर सावरकर’ साइन कर ली। इस फिल्म में वह रणदीप हुड्डा के साथ काम करेंगी और इस बात की जानकारी खुद अंकिता लोखंडे ने फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए दी थी। इस फिल्म को अलावा, अंकिता लोखंडे के नाम एकता कपूर ने सीरियल ‘नागिन 7’ से भी जुड़ रहा है।

दावा है कि अंकिता की एंट्री इस शो में कंफर्म हो गई है और मेकर्स अब आगे के काम में जुट गए हैं। वहीं, अब अंकिता लोखंडे ने इन रिपोर्ट्स पर पहली बार चुप्पी तोड़ी है।

अंकिता लोखंडे ने नागिन 7 की एंट्री पर तोड़ी चुप्पी

दरअसल, अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) ने पिंकविला को एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने विक्की जैन संग ठीक हुए अपने रिश्ते से लेकर अपकमिंग प्रोजेक्ट पर बात की है। इस इंटरव्यू में अंकिता लोखंडे से पूछा गया कि क्या वह नागिन 7 (Naagin 7) में नजर आने वाली हैं? इस पर अंकिता लोखंडे ने सीधा जवाब दिया। अंकिता ने सवाल सुनते ही सीधा ‘ना’ में जवाब दे दिया। अंकिता ने कहा, ‘मैं यह सीरियल नहीं कर रही हूं। अभी सिर्फ फिल्म पर काम चल रहा है। वीर सावरकर मार्च में रिलीज हो रही है। मैं इस फिल्म के लिए बहुत ज्यादा एक्साइटेड हूं क्योंकि बिग बॉस के बाद ये मेरा पहला प्रोजेक्ट है। बिग बॉस में भी मैंने मेरी एक्टिंग को मिस किया है। मैं वहां भी लाइट कैमरा एक्शन जैसी चीजें मिस कर रही थी।’ बता दें कि अंकिता लोखंडे ने बेशक मना कर दिया है, लेकिन फैंस अभी भी ऑफिशियल ऐलान का इंतजार कर रहे हैं।

अभिषेक कुमार या अंकिता गुप्ता की होगी एंट्री?

बता दें कि नागिन 7 में जिस तरह अंकिता लोखंडे की एंट्री की बात चल रही है। उसी तरह लीड एक्टर के तौर पर बिग बॉस 17 के पहले रनरअप अभिषेक कुमार का नाम भी सामने आ रहा है। दावा है कि वह अंकिता लोखंडे के अपोजिट नजर आ सकते हैं। दोनों एक साथ काम करेंगे। कुछ रिपोर्ट्स में अंकित गुप्ता का नाम भी दिया गया है। ऐसे में अब फैंस देखना चाहते हैं कि अंकिता, अभिषेक और अंकित में से कौन नागिन 7 का हिस्सा बनने वाला है।

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full