शाह रुख खान के कारण ऐश्वर्य को होना पड़ा था फिल्म से बाहर, काफी लंबे समय तक नहीं की थी एकदूसरे से बात
बाॅलीवुड इंडस्ट्री में कई बार एक्टर और एक्ट्रेस के बीच विवाद हो जाता है। जिसके कारण काफी लंबे समय तक दोनों के बीच अनबन भी हो जाती है। इस अनबन के कारण कई बार कुछ बाॅलीवुड एक्ट्रेस को फिल्में भी छोड़नी पड़ी थी। कुछ ऐसा ही हुआ था बाॅलीवुड की क्वीन कही जाने वाली ऐश्वर्य [...]
बाॅलीवुड इंडस्ट्री में कई बार एक्टर और एक्ट्रेस के बीच विवाद हो जाता है। जिसके कारण काफी लंबे समय तक दोनों के बीच अनबन भी हो जाती है। इस अनबन के कारण कई बार कुछ बाॅलीवुड एक्ट्रेस को फिल्में भी छोड़नी पड़ी थी। कुछ ऐसा ही हुआ था बाॅलीवुड की क्वीन कही जाने वाली ऐश्वर्य राय बच्चन के साथ, जिन्हें शाहरुख के कारण एक फिल्म से बाहर निकाल दिया गया था।
फिल्म से किया था बाहर
2000 के दशक में शाहरुख की फिल्म वीर जारा आयी थी। इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ प्रीति जिंटिऔर रानी मुखर्जी नजर आयी थी। इस फिल्म में रानी मुखर्जी यानि सामिया सिद्दीकी का किरदार एक पाकिस्तानी एक्टिविस्ट आसमां जहांगीर पर आधारित था। खास बात है कि ये किरदार खासतौर से ऐश्वर्या राय के लिए लिखा गया था। ऐश्वर्या इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित थीं। लेकिन शाहरूख खान ने मजबूर होकर यश चोपड़ा पर दबाव डालकर फिल्म से ऐश्वर्या राय को रिप्लेस करवा दिया।
शाहरुख के इस फैसला का एक कारण था..वो सलमान और ऐश्वर्या के ब्रेकअप के बाद कुछ ऐसा नहीं करना चाहते थे जिससे सलमान नाराज़ हों। बता दें, इस फिल्म की शूटिंग से पहले, ऐश्वर्या राय और शाहरूख खान फिल्म “चलते चलते” की शूटिंग कर रहे थे जहां सेट पर पहुंचकर सलमान खान ने काफी तमाशा किया था। इसलिए शाहरूख ने ऐश्वर्या के साथ काम ना करने में ही बेहतरी समझी थी।
लंबे समय चला कोल्ड वॉर
ऐश्वर्या राय बच्चन और शाहरूख खान के बीच लंबे समय तक कोल्ड वॉर रहा था और इसके कारण थे सलमान खान। ऐश्वर्या, शाहरूख खान के साथ चलते चलते की शूटिंग कर रही थीं। उसी दौरान उनके और सलमान खान के रिश्ते खराब होने लगे थे। दोनों के बीच अनबन इतनी बढ़ गई कि ऐश्वर्या राय ने सलमान खान का फोन उठाना बंद कर दिया। एक दिन सलमान खान, चलते चलते के सेट पर आए और खूब तोड़ फोड़ और तमाशा किया। किसी तरह समझा बुझाकर उन्हें वापस लौटाया गया।शाहरूख खान अपनी फिल्म में कोई अड़चन नहीं चाहते थे, और उन्होंने ऐश्वर्या राय को रातों रात अपनी फिल्म से रिप्लेस कर दिया और रानी मुखर्जी ने इस फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी। ऐश्वर्या राय को इस बारे में बताया भी नहीं गया कि उन्हें फिल्म से बाहर कर दिया गया है और अब वो इस फिल्म का हिस्सा नहीं हैं। इस बात से ऐश्वर्या राय को काफी चोट पहुंची।