गिप्पी ग्रेवाल के घर पर हुई फायरिंग को लेकर कही बड़ी बात, बताया क्यों हुई घर पर फायरिंग

बीते दिनों पंजाबी सिंगर और एक्टर गिप्पी ग्रेवाल के कनाडा स्थित घर पर जमकर फायरिंग हुई थी। इस फायरिंग के काफी लंबे समय तक घर में कैद थे। इस फायरिंग की जिम्मेदारी लांरेस बिश्नोई ने ली थी। इसका खुलासा उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर की। इसको लेकर हाल ही में गिप्पी ग्रेवाल ने इंटरव्यू मे

By Amit Rajput · 29/11/2023

बीते दिनों पंजाबी सिंगर और एक्टर गिप्पी ग्रेवाल के कनाडा स्थित घर पर जमकर फायरिंग हुई थी। इस फायरिंग के काफी लंबे समय तक घर में कैद थे। इस फायरिंग की जिम्मेदारी लांरेस बिश्नोई ने ली थी। इसका खुलासा उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर की। इसको लेकर हाल ही में गिप्पी ग्रेवाल ने इंटरव्यू में बड़ा खुलासा किया है। आईये जानते है इस किस्से के बारे में।

जमकर हुई घर पर फायरिंग

गिप्पी ग्रेवाल ने कहा कि उनके घर के बाहर कनाडा के समयानुसार मध्यरात्रि साढ़े 12 से 1 बजे के बीच फायरिंग हुई। उनका ये नया घर वेस्ट बैंकूवर में है। घटना के समय वह खुद घर पर मौजूद नहीं थे। हमलावरों ने उनकी गाड़ी और गैरेज को निशाना बनाया। गोलियां उनकी कार और गैरेज की दीवारों पर लगी।

गिप्पी ने कहा कि इस घटना के बाद से वह ये सोच-सोचकर शॉक्ड हैं कि उनके साथ हुआ क्या है? उनकी किसी के साथ कोई दुश्मनी नहीं है और न ही किसी से कोई कॉन्ट्रोवर्सी है। गिप्पी ग्रेवाल ने बताया कि उनके घर पर फायरिंग के बाद लॉरेंस की तरफ से सोशल मीडिया पर डाली गई पोस्ट से भी वह हैरान रह गए। वह अभी भी समझ नहीं पा रहे कि उनके घर पर फायरिंग क्यों करवाई गई? वहीं, लॉरेंस के बारे में गिप्पी ने कहा कि आज तक उन्हें लॉरेंस बिश्नोई की तरफ से कभी कोई धमकी नहीं आई। उन्हें कभी कोई फोन भी नहीं आया। इस फायरिंग के बाद या इससे पहले भी किसी की कोई कॉल नहीं आई।

सलमान खान से नहीं दोस्ती

गिप्पी ग्रेवाल ने मशहूर बॉलीवुड स्टार सलमान खान के साथ दोस्ती की बात से भी इनकार किया। गिप्पी ने कहा कि वह अपने पूरे जीवन में सिर्फ दो बार सलमान खान से मिले हैं। पहली बार तब जब वह बिग बॉस सीरियल में गए थे और दूसरी बार तब जब सलमान खान उनकी फिल्म ‘मौजां ही मौजां’ के ट्रेलर लॉन्च पर आए। उनकी सलमान खान के साथ कभी कोई दोस्ती नहीं रही।

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full