मुकेश अंबानी के 3 समधियों में कौन है सबसे अमीर, राधिका के पापा की Networth जान उड़ जाएगें होश
मुकेश अंबानी के बेटे की शादी 12 जुलाई को हेल्थकेयर सेक्टर में बड़ा नाम वीरेन मर्चेंट की बेटी राधिका मर्चेंट से होने जा रही है। आइए जानते हैं मुकेश अंबानी के तीनों समधिय किससे कितने हैं अमीर? Mukesh Ambani Family: एशिया के सबसे अमीर और इंडियन कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Ind
मुकेश अंबानी के बेटे की शादी 12 जुलाई को हेल्थकेयर सेक्टर में बड़ा नाम वीरेन मर्चेंट की बेटी राधिका मर्चेंट से होने जा रही है। आइए जानते हैं मुकेश अंबानी के तीनों समधिय किससे कितने हैं अमीर?
Mukesh Ambani Family: एशिया के सबसे अमीर और इंडियन कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) के घर 12 जुलाई को शहनाई बजने वाली है। बिजनेस मन के छोटे बेटे अनंत अंबानी (Anant Ambani) अपनी मंगेतर राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) के साथ सात फेरे लेने वाले हैं। अनंत-राधिका का प्री-वेडिंग इवेंट 1 से 3 मार्च तक शानदार तरीके से मनाया गया है।
मुकेश अंबानी के समधी और राधिका मर्चेंट के पापा रईसी में किसी से कम नहीं हैं। आइए जानते हैं क्या है राधिका के पिता वीरेन मर्चेंट का बिजनेस और अंबानी के तीनों समधियों में कौन सबसे ज्यादा अमीर है
मुकेश अंबानी की तीसरे समधी हैं राधिका के पापा वीरेन मर्चेंट (Viren Merchant)
मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) के छोटे बेटे अनंत अंबानी (Anant Ambani) की पत्नी बनने जा रहीं राधिका मर्चेंट के पिता वीरेन मर्चेंट हैं। अंबानी के तीसरे समधी बनने जा रहे वीरेन मर्चेंट की गिनती भी देश के अमीरों में की जाती है। वीरेन मर्चेंट (Viren Merchant) हेल्थकेयर कंपनी Encore के सीईओ हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी कुल नेटवर्थ करीब 755 करोड़ रुपये है। क्लासिक डांसर के रूप में पहचान बनाने वाली अनंत अंबानी की मंगेतर राधिका मर्चेंट भी अपने पिता के कारोबार में भी हाथ बंटाती हैं।
पीरामल फैमिली की बहू हैं ईशा अंबानी (Ajay Piramal)
इससे पहले मुकेश अंबानी के दो समधी हैं, जिनके पास बेशुमार संपत्ति है। मुकेश-नीता अंबानी की बेटी ईशा अंबानी के ससुर अजय पीरामल (Ajay Piramal) का पीरामल ग्रुप देश के बड़े कॉरपोरेट घरानों में शामिल है। पीरामल एंटरप्राइजेज फार्मा, हेल्थकेयर और फाइनेंशियल सर्विसेज से जुड़ी है। इसकी 30 देशों में ब्रांच हैं। पीरामल बोर्ड में अजय पीरामल के अलावा उनकी पत्नी स्वाति पीरामल वाइस चेयरमैन हैं।
इसके अलावा बेटी नंदिनी और बेटे आनंद पीरामल भी बोर्ड में शामिल हैं। कुल संपत्ति की बात करें तो Forbes के मुताबिक, Ajay Piramal की नेटवर्थ 3.25 अरब डॉलर (करीब 26,938 करोड़ रुपये) है।
आकाश अंबानी (Russell Mehta) के ससुर का हीरे का कारोबार
अरबपति मुकेश अंबानी की दूसरे समधी अरुण रसेल मेहता (Russell Mehta) हैं। उनकी बेटी श्लोका मेहता की शादी 9 मार्च 2019 को मुकेश-नीता अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी के साथ हुई थी। रसेल मेहता देश के बड़े हीरा कारोबारी हैं और दुनिया के कई देशों में उनका कारोबार फैला हुआ है। मुकेश अंबानी के ये समधी Rosy Blue कंपनी के MD हैं। जो दुनिया की टॉप डायमंड कंपनियों में गिनी जाती है।
भारत में 26 शहरों में इसके 36 से ज्यादा स्टोर्स हैं। इसके अलावा आज कंपनी दुनिया के 12 देशों में हीरा कारोबार करती है। बिजनेस टुडे की एक पूर्व रिपोर्ट के मुताबिक, अरुण रसेल मेहता की अनुमानित नेटवर्थ करीब 3,000 करोड़ रुपये (2018-19 अनुसार) है।
दुनिया के 11वें सबसे अमीर हैं मुकेश अंबानी
दौलत के मामले में हालांकि, तीनों समधी मुकेश अंबानी के आस-पास भी नहीं हैं। नेटवर्थ पर गौर करें तो ईशा अंबानी के ससुर Mukesh Ambani के तीनों समधियों में सबसे अमीर हैं। ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स के मुताबिक, मुकेश अंबानी की नेटवर्थ 104 अरब डॉलर है. इस आंकड़े के साथ वह दुनिया के 11वें सबसे अमीर इंसान हैं, वहीं एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति हैं। अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट कैपिटलाइजेशन (Reliance Market Cap) 20.36 लाख करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया है।