धर्मेंद्र ने जड़ दिया था गोविंदा को थप्पड़, गोविंदा ने दिया था यह रिएक्शन
जिस तरह हर सिक्के के दो पहलू होते हैं ठीक उसी प्रकार एक इंसान के भी दो पक्ष होते हैं एक अच्छा और एक बुरा, कुछ उसी तरह का व्यवहार और पक्ष बाॅलीवुड एक्टर गोविंदा का भी था। एक तरफ वें एक डांसर और एक्टर थे जिसके कारण लाखों लोग उनके कायल थे तो वही [...]
जिस तरह हर सिक्के के दो पहलू होते हैं ठीक उसी प्रकार एक इंसान के भी दो पक्ष होते हैं एक अच्छा और एक बुरा, कुछ उसी तरह का व्यवहार और पक्ष बाॅलीवुड एक्टर गोविंदा का भी था। एक तरफ वें एक डांसर और एक्टर थे जिसके कारण लाखों लोग उनके कायल थे तो वही दूसरी ओर उनके व्यवहार के कारण कई बार लोग उनसे नाराज भी हो जाते थे। कुछ ऐसा ही एक बार धर्मेंद्र के साथ भी हुआ था। जिसके कारण उन्होंने गोविंदा को थप्पड़ पर जड़ दिया था। आईये जानते है इस किस्से के बारे में।
हेमा मालिनी थी फिल्म की प्रोड्यूसर
वर्ष 1990 में गोविंदा की फिल्म ‘आवारगी’ आई थी। इस फिल्म का निर्देशन महेश भट्ट ने किया था। वहीं, ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी इस फिल्म की प्रोड्यूसर थीं। इस फिल्म के सेट पर कुछ ऐसा हुआ कि ‘ही मैन’ धर्मेंद्र ने गोविंदा को सबके सामने थप्पड़ जड़ दिया था। उस फिल्म की निर्माता हेमा मालिनी ने फिल्म में पहले केवल गोविंदा और एक्ट्रेस मीनाक्षी शेषाद्रि को कास्ट किया था, लेकिन फिर कुछ वक्त बाद फिल्म की कहानी में कुछ बदलाव किए गए, जिसके बाद फिल्म में एक्टर अनिल कपूर को भी लिया गया।रिपोर्ट्स के मुताबिक गोविंदा को पता चला कि उनके साथ फिल्म में किसी और एक्टर को भी कास्ट किया गया है तो उन्होंने फिल्म छोड़ने का मन बना लिया।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, धर्मेंद्र को जब भनक लगी कि गोविंदा बीच में ही फिल्म छोड़कर जा रहे हैं तो वह गुस्से में आ गए। रिपोर्ट्स में ही यह दावा किया गया है कि गुस्से से भरे धर्मेंद्र ने पहले तो एक्टर को बुलाकर बहुत समझाने की कोशिश की, लेकिन जब वह नहीं मानें तो उन्होंने सबके सामने सेट पर गोविंदा को एक जोरदार थप्पड़ दे मारा।
धर्मेंद्र ने कर दिया था इंकार
हालांकि, बाद में जब यह बात सामने आई तो धर्मेंद्र ने गोविंदा को थप्पड़ मारने वाली बात से इंकार कर दिया था। इसके अलावा गोविंदा को एक फिल्म के सेट पर अमरीश पुरी द्वारा थप्पड़ मारने की खबरें भी खूब सामने आई थीं। कहा जाता है कि अमरीश पुरी वक्त के पाबंद थे और सेट पर समय से पहुंचते थे, लेकिन एक फिल्म की शूटिंग के दौरान गोविंदा की लेट लतीफी से वो बेहद परेशान थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक एक दिन अमरीश पुरी इस बात से इतने गुस्सा हो गए कि उन्होंने गोविंदा को सबके सामने थप्पड़ मार दिया था और उन्हें लेट आने पर सबक सिखाया था।