Urvashi Rautela ने जब इस एक्टर को बताया ‘Man Of The Day’, तो नेटिजंस ने Rishabh Pant के नाम पर किया ट्रोल

Urvashi Rautela: बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला किसी न किसी कारण से सुर्खियों में रहती हैं। आए दिन उनका नाम भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत के साथ जोड़ा जाता है। उर्वशी इन दिनों भले फिल्मों से दूर हैं, लेकिन वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपने सोशल मीडिया अकाउंट से अपनी

By Team Khana Talkies · 28/1/2023

Urvashi Rautela: बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला किसी न किसी कारण से सुर्खियों में रहती हैं। आए दिन उनका नाम भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत के साथ जोड़ा जाता है। उर्वशी इन दिनों भले फिल्मों से दूर हैं, लेकिन वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपने सोशल मीडिया अकाउंट से अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। हाल ही में, उन्होंने अपने इंस्टा हैंडल से एक और वीडियो शेयर किया है और वीडियो को शेयर करते हुए एक एक्टर को ‘मैन ऑफ दी डे’ बताया है, जिसके बाद से नेटिजंस ने उर्वशी को ऋषभ पंत के नाम से ट्रोल करना शुरू कर दिया है।

Urvashi Rautela

उर्वशी ने शेयर किया वीडियो

दरअसल, उर्वशी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह बोट पर बैठी हुई नजर आ रही हैं। ब्लू ड्रेस में उर्वशी बेहद खूबसूरत लग रही हैं। हालांकि, सबका ध्यान उन पर कम और उनके कैप्शन पर ज्यादा गया। जी हां, उन्होंने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ”#shahrukh khan हमारे मैन ऑफ दी डे।”

View this post on Instagram

A post shared by Urvashi Rautela (@urvashirautela)

उर्वशी को नेटिजंस ने ऋषभ पंत के नाम से किया ट्रोल

अब जैसे ही उर्वशी ने ये वीडियो अपने इंस्टा हैंडल पर शेयर किया लोगों ने एक्ट्रेस से ऋषभ पंत के बारे में पूछना शुरू कर दिया। जहां एक यूजर ने कमेंट किया, ”ऋषभ पंत को भी देख लो दीदी।” तो किसी ने लिखा, ”ऋषभ पंत को भी साथ में घूमाने लेकर आओ कभी।” वहीं, एक लिखा, ”ऋषभ भाई आ जाओ भाभी अकेले घूम रही हैं।”

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full