जब सलमान खान ने खुदको कहा ‘मैं बहुत बुरा इंसान हूं’ , तब फैंस ने दिया ऐसा रिएक्शन

सोशल मीडिया पर नजर आया सलमान खान का एक वीडियो जिसमें वह कहते नजर आ रहे हैं कि ‘अगर तुम मुझसे मिलना चाहती हो और तुम मुझसे नहीं मिलना चाहते तो मैं बार-बार तुमसे मिलने आऊंगा।' Salman Khan: अपने स्टाइल और स्वैग के लिए मशहूर बॉलीवुड एक्टर सलमान खान जब से फिल्म इंडस्ट्री में आए [

By Shaikh Almina · 6/10/2023

सोशल मीडिया पर नजर आया सलमान खान का एक वीडियो जिसमें वह कहते नजर आ रहे हैं कि ‘अगर तुम मुझसे मिलना चाहती हो और तुम मुझसे नहीं मिलना चाहते तो मैं बार-बार तुमसे मिलने आऊंगा।’

Salman Khan: अपने स्टाइल और स्वैग के लिए मशहूर बॉलीवुड एक्टर सलमान खान जब से फिल्म इंडस्ट्री में आए हैं तब से लगातार अलग-अलग वजहों से सुर्खियां बटोर रहे हैं। वह हमेशा अपनी राय को लेकर वोकल रहे हैं और कभी किसी से नहीं डरते है।

अब एक्टर का एक थ्रोबैक वीडियो सोशल मीडिया पर दिख रहा है जिसमें वह कहते नजर आ रहे हैं कि ‘अगर तुम मुझसे नहीं मिलना चाहती हो और मैं तुम से मिलना चाहता हूं। तो भी मैं बार-बार तुमसे मिलने आऊंगा फिर मैं बहुत बुरा इंसान हूं। अगर तुम मुझसे नहीं मिलना चाहती हो तो मैं भी तुमसे नहीं मिलना चाहता हूं, खत्म होगयी बात! ” नेटिज़ेंस ने इस वीडियो पर अपना रिएक्शन दिया है।

https://www.instagram.com/reel/CtSJOVkAPS9/?igshid=MzRlODBiNWFlZA==

एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, “भाई ने वो कह दिया जो दिल में था।” दूसरे ने कहा, “सही कहा भाई।” तीसरे ने कहा, “एटीट्यूड तो ऐसा दिखा रहा जैसा सलमान खान हो।” चौथे ने कहा, “भाई ऐश्वर्या बी मिलना नहीं चाहती थी तभी तू उसके दरवाजे पर जा के हंगामा कर रहा था।” पांचवें व्यक्ति ने कॉमेंट की, “हां, आप सही हैं।”

अब इसी दौरान सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म टाइगर 3 का टीजर रिलीज किया गया था। इस टीजर को एक हफ्ते में 17 मिलियन व्यूज और 950k प्लस लाइक्स मिले हैं, जिससे फैंस काफी ज्यादा इंप्रेस्ड है। ये उनका अलग अंदाज देख कर सभी फैंस ट्रेलर और फिल्म के रिलीज़ होने का इंतजार कर रहे हैं।

आप बताएं आप है कितने इंतजार में सलमान खान को बड़े परदे पर देखने के लिए।

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full