अमृता सिंह ने तलाक के लिए मांगी थी सैफ अली खान से मोटी रकम, एक्टर ने कहा था– ‘मैं शाहरुख नहीं जो..’
सैफ अली खान और अमृता सिंह तलाक मामला: जब अमृता सिंह को एलिमनी के पैसे देने में छूट गए थे सैफ अली खान की हालत हुई खराब, इंटरव्यू में शाहरुख खान को लेकर कर दी थी यह बड़ी बात। सैफ अली खान और अमृता सिंह तलाक मामला:बॉलीवुड कलाकार सैफ अली खान अपनी व्यावसायिक जिंदगी के [...]
सैफ अली खान और अमृता सिंह तलाक मामला: जब अमृता सिंह को एलिमनी के पैसे देने में छूट गए थे सैफ अली खान की हालत हुई खराब, इंटरव्यू में शाहरुख खान को लेकर कर दी थी यह बड़ी बात।
सैफ अली खान और अमृता सिंह तलाक मामला:
बॉलीवुड कलाकार सैफ अली खान अपनी व्यावसायिक जिंदगी के साथ-साथ निजी जिंदगी को लेकर भी अक्सर विवादों में रहे हैं। सैफ अली खान और अमृता सिंह की शादी से लेकर तलाक तक काफी बवाल मचा था। सैफ ने खुद से 13 साल बड़ी अमृता से साल 1991 में शादी की थी। उस दौरान सैफ ने इंडस्ट्री में कदम तक नहीं रखा था। वहीं अमृता बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों में से एक थीं। सैफ अली खान और अमृता सिंह एक–दूसरे से बहुत प्यार करते थे, यही कारण था कि दोनों ने अपने परिवार के खिलाफ जाकर शादी की थी।
शादी के 13 साल बाद हो गया था तलाक
शादी के दौरान अमृता सिंह ने दो बच्चों (सारा और इब्राहिम) को जन्म दिया। हालांकि, दोनों के प्यार का यह रिश्ता 13 साल बाद ही खत्म हो गया था। साल 2004 में सैफ अली खान और अमृता सिंह ने एक–दूसरे से तलाक ले लिया। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो तलाक के बाद अमृता सिंह ने एलिमनी के तौर पर सैफ अली खान से बड़ी मोटी रकम मांगी थी। जिस को चुकाने में पटौदी खानदान के छोटे नवाब के पसीने छूट गए थे।
अमृता सिंह को लेकर सैफ अली खान ने किया था खुलासा
तलाक के बाद सैफ अली खान ने अमृता सिंह को लेकर कई खुलासे किए थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक तलाक के लिए अमृता सिंह ने सैफ अली खान से 5 करोड रुपए की एलिमनी मांगी थी और साथ ही जब तक उनका बेटा इब्राहिम 18 साल का नहीं हो जाता तब तक सबको अमृता को हर महीने 1 लाख रुपए देने थे।
तलाक के 1 साल बाद यानी 2005 में सैफ अली खान ने एक इंटरव्यू में बताया था, “मैंने अमृता को 2.5 करोड़ रुपए दे दिए हैं और मैं उन्हें बाकी रुपए भी चुका दूंगा। मैं हर महीने के अपने बेटे के 18 साल का होने तक अमृता को 1 लाख रुपए का भुगतान करता हूं। मैं शाहरुख खान नहीं हूं और ना ही मेरे पास इतना पैसा है। मैंने अमृता से सभी पैसे चुकाने का वादा किया है और मैं उन्हें यह पैसे जरूर दूंगा चाहे कुछ भी हो जाए।” बता दें कि सैफ अली खान ने अमृता सिंह को दो किस्तों में एलिमनी की रकम अदा की थी।
बच्चों से नहीं मिलने देती थीं अमृता सिंह
सैफ अली खान ने इंटरव्यू में अमृता पर आरोप लगाते हुए कहा था कि वह उन्हें उनके दोनों बच्चों (इब्राहिम और सारा) से नहीं मिलने देती हैं। सैफ ने कहा था कि उन्हें बच्चों की बहुत याद आती है, लेकिन उन्हें अपने बच्चों से मिलने की इजाजत नहीं थी।