OMG! जब अंडरवियर में टिशू पेपर डालकर बल्लेबाजी करने उतरे थे सचिन तेंदुलकर, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
Sachin Tendulkar: वर्ल्डकप 2023 का क्रेज क्रिकेट प्रेमियों के सर चढ़कर बोल रहा है. ऐसे में शाम होते ही ज्यादातर क्रिकेटर लवर्स की आंखे स्क्रीन पर टिक जाती हैं. वहीं भारतीय टीम के शानदार प्रदर्शन और कोहली की शतकीय पारी ने लोगों का जोश दोगुना कर दिया है. ऐसे में हम आपको वर्ल्डकप से
Sachin Tendulkar: वर्ल्डकप 2023 का क्रेज क्रिकेट प्रेमियों के सर चढ़कर बोल रहा है. ऐसे में शाम होते ही ज्यादातर क्रिकेटर लवर्स की आंखे स्क्रीन पर टिक जाती हैं. वहीं भारतीय टीम के शानदार प्रदर्शन और कोहली की शतकीय पारी ने लोगों का जोश दोगुना कर दिया है. ऐसे में हम आपको वर्ल्डकप से ही जुड़ा Sachin Tendulkar का एक पुराना किस्सा सुनाने जा रहे हैं. जिससे सुनने के बाद आपके होश उड़ जाएंगे.
दरअसल सचिन तेंदुलकर को क्रिकेट का भगवान कहा जाता है. कई सालों के करियर में सचिन ने क्रिकेट की दुनिया में अनगिनत रिकॉर्डस बनाए हैं. आलम ये है कि कई धुंरधर बल्लेबाज आज भी सचिन के रिकॉर्ड को तोड़ नहीं पाए हैं. मगर क्या आप जानते हैं कि मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने वर्ल्डकप के दौरान अंडरवियर में टिशू पेपर लगाकर मैच खेला था.
भारत वर्सेज श्रीलंका का मैच
हम बात कर रहे हैं 2003 के वर्ल्डकप मैच की. जब इंडिया टीम की भिड़ंत श्रीलंका से होने वाली थी. हालांकि मैच से पहले सचिन की तबीयत अचानक से बिगड़ गई और उनका पेट खराब हो गया था. जाहिर है, सचिन मैच खेलने की हालत में नहीं थे. मगर वो अपनी टीम को हारते हुए नहीं देखना चाहते थे. खासकर वर्ल्डकप के मैच में सचिन कोई चांस नहीं ले सकते थे. ऐसे में खराब तबीयत के बवाजूद सचिन ने पिच पर उतरने का फैसला किया.
सचिन ने लगाया टिशू पेपर
पेट खराब होने की वजह से सचिन ने अपनी अंडरवियर में कुछ टिशू पेपर डाले. जिसके बाद सचिन बल्लेबाजी करने के लिए पिच पर उतरे थे. सचिन ने इस घटना का जिक्र खुद अपनी किताब में किया है. उन्होंने लिखा – स्थिति इतनी खराब थी कि मुझे अपने अंडरवियर के अंदर टिशू डालकर बल्लेबजी करने के लिए उतरना पड़ा और मैं मैच के बीच में बेहद असहज महसूस कर रहा था.
97 रनों की शानदार पारी
मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर को ऐसे ही क्रिकेट का भगवान नहीं कहा जाता है. इस मैच के दौरान जब सचिन बिल्कुल ठीक नहीं थे. वहीं इंटरवेल में जहां सारे खिलाड़ी नाश्ता करने लगते थे. तो सचिन को वॉशरुम जाना पड़ता था. मगर इसके बावजूद भारत और श्रीलंका के इस मैच में सचिन ने 97 रन बनाकर सभी को चौंका दिया था. वहीं सचिन की बौदलत भारत ये मैच जीत गया था. जाहिर है, सचिन की लगन और मेहनत ने ही उन्हें इस मुकाम पर पहुंचाया है कि आज भी क्रिकेट का हर खिलाड़ी उनकी रिस्पेक्ट जरुर करता है.