एक फोन काॅल से बदली Govinda की जिंदगी, अर्श से आए फर्श पर

गोविंदा बाॅलीवुड के एक समय सबसे अच्छे एक्टर्स में से एक थे। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में कई सुपरहिट फिल्में दी थी ।गोविंदा की फैन फाॅलोइंग भी काफी तगड़ी थी ।लेकिन एक फोन काॅलेज ने गोविंदा की जिंदगी बदल दी थी। इसका खुलासा उन्होंने खुद एक इंटरव्यू में किया था। आईये जानते है इस किस्

By ·

गोविंदा बाॅलीवुड के एक समय सबसे अच्छे एक्टर्स में से एक थे। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में कई सुपरहिट फिल्में दी थी ।गोविंदा की फैन फाॅलोइंग भी काफी तगड़ी थी ।लेकिन एक फोन काॅलेज ने गोविंदा की जिंदगी बदल दी थी। इसका खुलासा उन्होंने खुद एक इंटरव्यू में किया था। आईये जानते है इस किस्से के बारे में।

सलमान खान ने मांगी थी फिल्म

दरअसल साल 1997 में सलमान खान की फिल्म ‘जुड़वा’ रिलीज हुई थी। इसमें उन्होंने डबल रोल निभाया था, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि इस फिल्म में पहले गोविंदा काम कर रहे थे। फिल्म की शूटिंग भी शुरू हो चुकी थी, लेकिन सलमान खान की एक रिक्वेस्ट पर उन्होंने फिल्म छोड़ दी। उस वक्त सलमान खान का करियर का कुछ खास नहीं चल रहा था। उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर पिट रही थीं।

गोविंदा ने बॉलीवुड हंगामा के साथ इंटरव्यू के दौरान इस दिलचस्प किस्से का खुलासा किया था। उन्होंने बताया, ‘मैं अपने करियर के पीक पर था. बनारसी बाबू फिल्म की शूटिंग चल रही थी और मैं जुड़वा में भी काम कर रहा था। जब जुड़वा की शूटिंग चल रही थी तो एक रात लगभग 2-3 बजे सलमान खान ने मुझे कॉल किया और कहा-चीची भइया कितनी हिट दोगे? मैंने पूछा क्यों क्या हुआ? उन्होंने कहा कि आप जिस फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं, उसे छोड़ दीजिए प्लीज और मुझे दे दीजिए। अपना डायरेक्टर भी मुझे दे दीजिए।’

फिल्म हुई सुपरहिट

गोविंदा ने सलमान खान की बात मान ली और तुरंत शूटिंग बंद कर दी और फिर ‘जुड़वा’ फिल्म सलमान खान को दे दी थी. इसमें सलमान खान के साथ करिश्मा कपूर की जोड़ी नजर आई थी। बताया जाता है कि सलमान के कहने पर करिश्मा कपूर को फिल्म के लिए कास्ट किया गया था। रिलीज के बाद ‘जुड़वा’ ने बॉक्स ऑफिस बजट से चार गुना ज्यादा कमाई की थी। इसे बनाने में मेकर्स ने सिर्फ 6.25 करोड़ रुपये खर्च किए थे और बॉक्स ऑफिस पर 24.28 करोड़ रुपये की मोटी कमाई हुई थी।

Hindi Behind Talkies AMP · त्वरित दृश्य
पूरा लेख देखें