Omg! फेमस यूट्यूबर Abhishek Malhan के घर जब NCB ने मारा था छापा, इस गलती के कारण जेल की चक्की पीसने वाले थे फुकरा इंसान

बिग बॉस ओटीटी 2 से घर-घर में फेमस हुए अभिषेक मल्हान की प़ॉपुलैरिटी सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा है। फैंस उनकी वीडियो देखना पसंद करते हैं। इसी वीडियो के जरिये वह यूट्यूब से कमाई करते हैं। मगर क्या आप जानते हैं कि अभिषेक मल्हान को कभी जेल जाने की नौबत आ गई थी। इसका खुलासा [...]

By Shaikh Almina · 11/3/2024

बिग बॉस ओटीटी 2 से घर-घर में फेमस हुए अभिषेक मल्हान की प़ॉपुलैरिटी सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा है। फैंस उनकी वीडियो देखना पसंद करते हैं। इसी वीडियो के जरिये वह यूट्यूब से कमाई करते हैं। मगर क्या आप जानते हैं कि अभिषेक मल्हान को कभी जेल जाने की नौबत आ गई थी। इसका खुलासा खुद यूट्यूबर ने किया था।

Raid At Abhishek Malhan’s home: बिग बॉस ओटीटी 2′ से लाइमलाइट में आए अभिषेक मल्हान (Abhishek Malhan) की इस शो के बाद पॉपुलैरिटी काफी बढ़ गई है। सोशल मीडिया पर उनके फॉलोअर्स की संख्या भी काफी बढ़ गई है। अक्सर खुशमिजाज रहने वाले अभिषेक को कभी जेल की हवा खाने की नौबत आ गई थी। यह सब कैसे हुआ था, इसका खुलासा खुद उन्होंने किया है।

अभिषेक मलहान यूट्यूब पर कई तरह के वीडियो बनाते हैं। इसी के जरिये वह अपनी आमदनी भी करते हैं। आज इस बिजनेस में आगे निकल चुके अभिषेक कभी जेल की हवा खाने वाले थे। ये सब उनकी एक छोटी सी गलती के कारण हुआ था। क्या है वह किस्सा चलिये जानते हैं।

जेल जाने की घटना का अभिषेक ने किया था खुलासा

अभिषेक ने अपने भाई निश्चय मल्हान के साथ यूट्यूबर ठगेश को इंटरव्यू दिया था, जिसमें उन्होंने जेल जाने वाला किस्सा सुनाया था। उनसे जेल जाने वाले किस्से के बारे में पूछा गया था। इस पर अभिषेक ने कहा, ”जाने वाले थे क्या, मत्था टेककर आया हूं।”

‘शार्क टैंक में जाते तो बड़ा ऑफर हो जाता’

अभिषेक ने बताया कि वह 21 की उम्र में एक बिजनेस कर रहे थे, मिस्टर बॉन्ड के नाम से। इस कंपनी से यूट्यूब से ज्यादा पैसा आता है। उसी में वो क्लीनिंग आइटम बनाते थे। अभिषेक ने बताया कि कोविड के टाइम उन्होंने दोस्तों के साथ मिलकर खूब सारा सैनिटाइजर बनाया था। फिर ट्रिगर्ड इंसान यानी कि निश्चय मल्हान ने बताया कि इसकी वैल्युएशन बहुत ज्यादा थी, शार्क टैंक में जाते, तो बड़ा ऑफर हो जाता। 

अभिषेक ने बताया कि उन्हें जानकारी नहीं थी कि सैनिटाइजर बनाने के लिए लाइसेंस चाहिए होता है। होली से दो दिन पहले रेड पड़ी थी। एनसीबी आ गई थी। उन लोगों ने कुछ केस बना दिया। सब परेशान हो गए थे। अभिषेक ने बताया कि उन्हें जेल भेजने की बात कही गई थी। लेकिन बाद में सब सेटलमेंट हो गया और सब बच गए।

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full