Esha Deol ने पिता धर्मेंद्र से की पति भरत तख्तानी की तुलना, तलाक की खबरों के बीच वायरल हुआ इंटरव्यू

Esha Deol Divorce: शादी के 12 साल बाद ईशा देओल और भरत तख्तानी ने अलग होने का फैसला कर लिया है. दोनों के तलाक (Esha Deol Divorce) की खबरों से पूरा इंटरनेट भरा पड़ा है. हालांकि दोनों के तलाक की वजह अभी तक सामने नहीं आई है. मगर ये खबर सुनने के बाद कई लोगों [...]

By Sakshi Pandey · 11/2/2024

Esha Deol Divorce: शादी के 12 साल बाद ईशा देओल और भरत तख्तानी ने अलग होने का फैसला कर लिया है. दोनों के तलाक (Esha Deol Divorce) की खबरों से पूरा इंटरनेट भरा पड़ा है. हालांकि दोनों के तलाक की वजह अभी तक सामने नहीं आई है. मगर ये खबर सुनने के बाद कई लोगों को हैरानी हुई है. कि आखिर ऐसा क्या हुआ जो ईशा ने पति का आशियाना छोड़ने का मन बना लिया है.

आपको जानकर हैरानी होगी कि एक समय ऐसा भी था, तब ईशा को पति भरत तख्तानी में पिता धर्मेंद्र दिखते थे. जी हां, इसका खुलासा खुद ईशा देओल ने अपने इंटरव्यू में किया था. उन्होंने अपने हबी भरत की तुलना पिता धर्मेंद्र से की थी. ऐसे में ईशा जिस पति का बखान करते नहीं थकती थीं. अब अचानक ऐसा क्या हुआ कि दोनों के रिश्तों में दूरी आने लगी.

ईशा ने की पति और पिता की तुलना

दरअसल तलाक की खबरों के बीच ईशा देओल का एक इंटरव्यू सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. जिसमें ईशा पति भरत तख्तानी को पापा धर्मेंद्र से कम्पेयर करती दिखाई दे रही हैं. इस दौरान ईशा ने कहा था, ‘मुझे एहसास है कि वे ऐसे व्यक्ति हैं, जो हमेशा मेरे साथ रहेंगे और वफादार रहेंगे. वे ‘पारंपरिक’ हैं. परिवार को एक साथ कैसे रखना है, उन्हें यह पता है. एक तरह से वे बिल्कुल मेरा पापा की तरह है. वे परिवार को प्यार और उनका देखभाल कर सकते हैं, तो मुझे भी कभी निराश नहीं करेंगे’.

ईशा यहीं नहीं रुकीं. उन्होंने आगे कहा कि, ‘भरत को मेरी सेलिब्रिटी छवि से भी कभी कोई परेशानी नहीं हुई. उन्होंने मुझे कभी भी ईशा देओल के रूप में नहीं देखा. वो मुझे एक दोस्त के रूप में सिर्फ ईशा के नाम से जानते हैं’.

ईशा के बयानो से साफ है कि, उनके और उनके पति के बीच गजब की अंडस्टैंडिंग थी. पिछले साल शादी की सालगिरह पर दोनों ने एक-दूसरे के साथ रोमांटिक तस्वीरें भी शेयर की थी. इस पोस्ट को कुछ महीने भी नहीं बीते कि, दोनों के बीच अनबन की खबरें आने लगीं और अब दोनों ने अपने तलाक पर भी चुप्पी तोड़ दी.

ईशा और भरत की पहली मुलाकात

बता दें कि, छह फरवरी को ईशा और भरत ने एक बयान जारी करते हुए अलग होने की घोषणा की थी. इस बयान में दोनों ने कहा, ‘हमने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया है. हमारे जीवन में इस बदलाव के बाद हमारे दोनों बच्चों का हित सबसे महत्वपूर्ण रहेगा’.

ईशा और भरत का रिश्ता

गौरतलब है कि भरत और ईशा बचपन के दोस्त हैं. दोनों की पहली मुलाकात एक स्कूल कॉम्पिटिशन के दौरान हुई थी. इसका खुलासा खुद ईशा देओल ने किया था. अपनी लव स्टोरी के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा था कि, वो जब जमनाबाई नरसी स्कूल में पढ़ती थी, उसी दौरान एक कॉम्पिटिशन में उनकी मुलाकात भरत से हुई थी. कॉलेज के दौरान दोनों संपर्क में रहे और फिर रिलेशनशिप में आ गए. हालांकि, इस बीच में उनका ब्रेकअप भी हुआ था, लेकिन 10 साल बाद फिर भरत और ईशा साथ आ गए थे.

29 जून 2012 को ईशा और भरत ने मुंबई के इस्कॉन मंदिर में शादी कर ली. इसके बाद दोनों कपल्स दो बच्चों के पेरेंट्स बने. भरत और ईशा की दो बेटियां राध्या और मिराया हैं. जो ईशा के साथ मुंबई में हेमा मालिनी के घर में रह ही हैं.

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full